फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   More than one and a half lakh wheat sacks were not lifted in Sonipat Mandi, farmers worried

सोनीपत मंडी में डेढ़ लाख से ज्यादा गेहूं के बोरों का नहीं हुआ उठान, किसान परेशान

Mon, 12 Apr 2021 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
More than one and a half lakh wheat sacks were not lifted in Sonipat Mandi, farmers worried
सोनीपत नई अनाज मंडी में शेड के नीचे रखे गेहूं के बोरों पर सोते किसान। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। नई अनाज मंडी में डेढ़ लाख से ज्यादा गेहूं के बोरों का उठान नहीं हो सका है। ऐसे में मंडी में गेहूं उतारने की जगह नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। अगर खरीद एजेंसियों की ओर से जल्द ही गेहूं के बोरों का उठान शुरू नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में फसल उतारने की जगह तक नहीं बचेगी।
विज्ञापन

वहीं गांव तिहाड़ मलिक रोड पर गेहूं की सफाई नहीं होने पर अधिकारियों ने खरीद से इनकार कर दिया। इसके बाद एफसीआई के गोदाम में किसानों ने हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने के बाद मौके पर मोहाना थाना पुलिस पहुंची और किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया। रविवार को सोनीपत, खरखौदा, गन्नौर समेत कई खरीद केंद्र पर गेहूं की खरीद हुई। वहीं डीएफएससी, हैफेड के डीएम व मार्केट कमेटी सचिव ने मंडियों का निरीक्षण करके गेहूं खरीद का जायजा लिया।
विज्ञापन

आढ़तियों की हड़ताल खत्म होने के बाद शनिवार को एफसीआई की ओर से 50 हजार क्विंटल से ज्यादा गेहूं खरीद की गई थी। सोनीपत अनाज मंडी डेढ़ लाख से ज्यादा गेहूं के बोरों से भर गई, ऐसे में उठान नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं तिहाड़ मलिक रोड पर खरीद नहीं होने पर किसानों का आरोप है कि सरकार जानबूझकर किसानों को परेशान करने पर तुली हुई है। पुरखास व हुल्लाहेड़ी खरीद केंद्र बंद करके किसानों को सीधे गोदामों में गेहूं लेकर भेज रही है। ऐसे में वहां पर किसानों के गेहूं को नहीं खरीदा जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रविवार को एफसीआई के अफसरों की छुट्टी होने से रोहतक रोड पर गेहूं के बोरों से भरे ट्रकों की लाइन लगी। कालूपुर चुंगी के पास एफसीआई का गोदाम बंद होने से ट्रक चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मोहाना में 6514 क्विंटल, गोहाना व बरोदा में 70000 व खरखौदा मंडी में 63000 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। इस दौरान डीएफएससी सुरेंद्र अरोड़ा, हैफेड के डीएम उमाकांत शर्मा व मार्केट कमेटी सचिव जितेंद्र ने मंडियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मुरथल मंडी में गेहूं के बोरों का वजन भी चेक किया।

गोदाम में गेहूं साफ नहीं होने के कारण किसानों से खरीद करने से मना किया था। इस दौरान किसानों ने इसका विरोध करना शुरू किया तो पुलिस बुलानी पड़ी। वहीं रविवार को एफसीआई के पक्के कर्मचारियों की छुट्टी होती है। ऐसे में रोहतक रोड पर ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। सोमवार सुबह ट्रकों से गेहूं के बोरों को उतरवा दिया जाएगा। - नरेश कुमार, मैनेजर, एफसीआई सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed