फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   More than 40 percent disabled candidates will get helper one hour before

सोनीपत: 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले मिलेगा सहायक

Sat, 18 Feb 2023 06:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 18 Feb 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
More than 40 percent disabled candidates will get helper one hour before
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दिव्यांग विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में राहत देते हुए सहायक उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। यह लाभ 40 फीसदी या उससे अधिक दिव्यांग विद्यार्थियों को ही दिया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थी को सिविल सर्जन की तरफ से जारी किया गया दिव्यांगता प्रमाणपत्र व अन्य दस्तावेज मुख्य केंद्र अधीक्षक के पास जमा करवाते हुए सहायक के लिए आवेदन करना होगा। दस्तावेजों की जांच के बाद परीक्षार्थी को परीक्षा से एक घंटा पहले सहायक की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। परीक्षा से पहले शिक्षा बोर्ड की तरफ से लिए गए इस निर्णय से परीक्का की तैयारी में जुटे दिव्यांग विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की नियमित व मुक्त विद्यालय (ओपन) की वार्षिक परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हो रही हैं। विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। ओपन स्कूल की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेंगी। जिनकी डेटशीट पहले ही जारी कर दी गई थी। शिक्षा बोर्ड ने अब ओपन के परीक्षार्थियों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेत हैं। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र पर स्कैन किया गया फोटो चिपकाकर सत्यापित करवाना होगा। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रवेश पत्र का रंगीन प्रिंट आउट ही मान्य होगा।
विज्ञापन

शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करवाने के लिए इस बार विशेष तैयारी की गई है। इसके लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया गया है। जिसके लिए प्रत्येक प्रश्नपत्र पर एक विशेष क्यूआर कोड लगाया जाएगा। यही नहीं परीक्षा में वास्तविक परीक्षार्थी के स्थान पर अन्य परीक्षार्थी बैठे मिले तो एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दिव्यांग परीक्षार्थियों को सहायक उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। परीक्षार्थी को 40 या उससे अधिक का दिव्यांगता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। -डॉ. वीपी यादव, बोर्ड अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed