फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   More than 40 complaints came in DC's court

Sonipat News: डीसी के दरबार में आईं 40 से ज्यादा शिकायतें

Wed, 29 Mar 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 29 Mar 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
More than 40 complaints came in DC's court
फोटो 37 - अपने कार्यालय के बाहर फरियादियों की शिकायत सुनते उपायुक्त ललित सिवाच। संवाद

विज्ञापन
सोनीपत। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उपायुक्त ललित सिवाच ने मंगलवार को अपने कार्यालय में 40 से अधिक शिकायतों को सुनकर अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
जन सुनवाई के दूसरे दिन फसल खराब होने पर मुआवजा दिलवाने, अवैध कब्जा, भ्रष्टाचार, पेड़ काटने, बिजली और टावर से संबंधित शिकायतें लेकर फरियादी पहुंचे। उपायुक्त ने उनकी समस्या सुनते हुए अधिकारियों को मौके पर बुलाकर लोगों की समस्या का निवारण करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस संबंधी मामलों को पुलिस अधिकारियों के पास भेजा गया।
विज्ञापन

गांव गोरड़, दोदवा व पिनाना के ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे तो उन्होंने अपने कक्ष के बाहर ही उनकी समस्या सुनी। जसबीर दोदवा, जयकंवार, सुनील व ओमप्रकाश ने उनकी फसल खराब होने की बात कहकर मुआवजा दिलाने की मांग की। जिस पर उपायुक्त ने कहा कि विशेष गिरदावरी करवाई जा रही है। गिरदावरी करवाकर जिसका जितना नुकसान है, उस हिसाब से उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने मौके पर तहसीलदार को निर्देश दिए कि वह पटवारी को तुरंत गांवों में भेजकर नुकसान का आकलन करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव टिकोला के ग्रामीणों ने गांव के रास्ते को दुरुस्त करवाने की मांग की, जिस पर उपायुक्त ने डीडीपीओ को निर्देश दिए कि मांग को पूरा करवाया जाए। गांव खेड़ी तगा के सरपंच वेदप्रकाश ने पूर्व सरपंच पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, जिसकी जांच कर उपायुक्त ने डीडीपीओ को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव नाथूपुर के जगदीप ने मार्ग में खड़े बिजली के खंभे सीधे करवाने की मांग की, मौके पर ही विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए। गांव राई की संतोष ने उनके खेतों में बड़ा टावर लगाने की शिकायत देते हुए उचित मुआवजे की मांग की, जिसके लिए डीआरओ को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मुकीनपुर के सुरेंद्र ने बताया कि सरकारी जमीन पर खड़े पेड़ों को कुछ लोगों ने अवैध रूप से काट दिया है। कामी के रमेश ने गली नंबर 219 से नाजायज कब्जे हटवाने की शिकायत दी, डीडीपीओ को जांच के निर्देश दिए। गांव जुआं के ग्रामीणों ने पंचायत भूमि से अवैध कब्जे हटवाने की मांग की। इस मौके पर नगराधीश डॉ. अनमोल, उपमंडल अधिकारी नागरिक ज्योति मित्तल, जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री व डीडीपीओ राजपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed