फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   More than 100 eligible candidates did not get tokens, 500 returned after waiting

Sonipat News: 100 से ज्यादा पात्रों को टोकन नहीं मिला, 500 इंतजार कर लौटे

Fri, 10 Jan 2025 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 10 Jan 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
More than 100 eligible candidates did not get tokens, 500 returned after waiting
फोटो 16- सोनीपत नगर निगम कार्यालय में सीएफसी केंद्र के बाहर बिना टोकन भीड़ लगाकर खड़े पेंशनधारक
सोनीपत। रेलवे रोड स्थित नगर निगम कार्यालय में पेंशनधारकों को अपने दस्तावेजों की जांच करवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। एक साथ पांच वार्डों के पेंशनधारकों के लिए शिविर लगाने से कई पेंशनधारक दस्तावेजों की जांच से वंचित रह रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को तीसरे दिन शिविर में वार्ड 11 से 15 तक के करीब 1600 पेंशनधारक दस्तावेजों की जांच करवाने के लिए पहुंचे। 100 से ज्यादा लोगों को टोकन नहीं मिला, जबकि 500 इंतजार कर वापस लौट गए।
विज्ञापन

टीम सुबह 11 बजे नगर निगम कार्यालय में पहुंची। यहां कुछ पेंशन धारक टोकन नहीं मिलने पर इधर-उधर भटकते नजर आए। काफी पेंशनधारक टोकन लेकर कुर्सियों पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। वीरवार को 1500 को टोकन मिला तो 100 वंचित रह गए। टोकन धारकों को नागरिक सुविधा केंद्र के अंदर बुलाकर दस्तावेजों की जांच की गई। टोकन न मिलने वाले पेंशनधारक अधिकारियों से टोकन देने की गुहार लगाते रहे। शिविर में नगर निगम के लेखा अधिकारी सुनील हुड्डा व क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने टोकन अनुसार पेंशनधारकों को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने दोपहर 12:30 बजे तक 258 और शाम 4:47 बजे तक 800 पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच की। देर शाम तक एक हजार के कागजात जांचे गए। इस बीच कई पेंशनधारक टोकन मिलने के बावजूद इंतजार कर वापस लौट गए। अब शेष की शुक्रवार सुबह जांच की जाएगी। प्रशासन की ओर से पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच कर 13 जनवरी को हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश करनी है। उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार भी शिविर का दौरा कर सभी पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच करवाने का आश्वासन दे चुके हैं।
यह बोले पेंशनधारक :
पेंशन संबंधी दस्तावेजों की जांच करवाने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। सुबह 8 बजे नगर निगम कार्यालय में पहुंची तो टोकन नहीं मिला।
मीना, कबीरपुर
विधवा पेंशन के लिए दस्तावेजों की जांच करवानी है। पहले वार्ड में लगाए गए शिविर में नंबर नहीं आया। अब तीन दिन से नगर निगम कार्यालय के धक्के खा रहे हैं।
कृष्णा, श्याम नगर
सुबह 10 बजे बुढ़ापा पेंशन के लिए दस्तावेज लेकर शिविर में पहुंचा तो अधिकारी बोलें टोकन खत्म हो गए। कई लोगों को मेरे सामने जेब से निकालकर टोकन दिए गए। दो घंटे से टोकन मिलने का इंतजार कर रहा हूं।

प्रेम सिंह, मोहन नगर
तीन दिन से पेंशन संबंधी दस्तावेजों की जांच करवाने के लिए चक्कर लगा रही हूं। न तो मुझे टोकन मिला और न ही अधिकारी बिना टोकन अंदर जाने दे रहे हैं।
संतोष, कबीरपुर
दो दिन शिविर में चक्कर लगाने के बाद आज मेरा नंबर आया है। अधिकारियों को बुढ़ापा पेंशन के लिए दस्तावेज जमा करवा दिए हैं।
राममेहर, वेस्ट रामनगर

फोटो 16- सोनीपत नगर निगम कार्यालय में सीएफसी केंद्र के बाहर बिना टोकन भीड़ लगाकर खड़े पेंशनधारक

फोटो 16- सोनीपत नगर निगम कार्यालय में सीएफसी केंद्र के बाहर बिना टोकन भीड़ लगाकर खड़े पेंशनधारक

फोटो 16- सोनीपत नगर निगम कार्यालय में सीएफसी केंद्र के बाहर बिना टोकन भीड़ लगाकर खड़े पेंशनधारक

फोटो 16- सोनीपत नगर निगम कार्यालय में सीएफसी केंद्र के बाहर बिना टोकन भीड़ लगाकर खड़े पेंशनधारक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed