{"_id":"67214d3586a8f8a7ce071b44","slug":"money-rains-on-dhanteras-business-estimated-at-rs-120-crore-sonipat-news-c-197-1-snp1008-126941-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: धनतेरस पर धन वर्षा, 120 करोड़ के कारोबार का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: धनतेरस पर धन वर्षा, 120 करोड़ के कारोबार का अनुमान
Wed, 30 Oct 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। धनतेरस पर मंगलवार को जिलेभर के बाजारों में धन की वर्षा हुई। बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, वाहन और अन्य सामान की खूब बिक्री हुई। सुबह से देर रात तक दुकानों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार धनतेरस पर इस बार 20-25 फीसदी अधिक आभूषणों का कारोबार हुआ। जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि इस बार जिले भर में 120 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
धनतेरस पर प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने शुभ मुहूर्त में आभूषणों के साथ दो-चार पहिया वाहन और बर्तन व अन्य सामान की खरीदारी की। बाजार में दिल्ली, मुंबई, मद्रास, जगाधरी, फरीदाबाद, रेवाड़ी व मुरादाबाद के बर्तनों ने अपनी चमक बिखेरी। लोगों ने जरूरत के हिसाब से चम्मच, गिलास व बड़े बर्तनों की खरीदारी की। दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए पहले से ही सभी तैयारी की थी। दुकान से बाहर सड़क की पटरियों पर भी दुकानें सजी रहीं। सराफा बाजार में सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों का हजूम उमड़ने लगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष करीब 20 से 25 फीसदी तक सराफा बाजार में खरीदारी की बढ़ोतरी हुई है। ऑटो बाजार में मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों के लिए धनतेरस ने संजीवनी दी है। इस बार करीब 500 गाड़ियों के साथ 400 बाइक तक की डिलिवरी एक दिन के अंदर हुई है।
आभूषण खरीदारी के लिए घंटों की देरी का इंतजार
जैनसंस ज्वेलर्स के संचालक बसंत जैन ने बताया कि इस बार शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों की भीड़ उमड़ी है। भीड़ के चलते ग्राहकों को 2 घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। हर शोरूम पर ग्राहकों ने एडवांस बुकिंग करवाई थी। धनतेरस को लेकर दुकानदारों ने पहले से ही सभी तैयारी पूरी कर ली थी। इस बार सोने-चांदी के सिक्कों के साथ, अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र, कड़े, चूड़ियां, गिन्नी व अन्य आभूषणों की अत्यधिक मांग रही। पिछले साल के मुकाबले इस साल बेहतर कारोबार हुआ है। कुल कारोबार का आकलन लगाना फिलहाल मुश्किल है।
विज्ञापन
दीपोत्सव की तैयारियां, बाजार गुलजार
दीपोत्सव की तैयारियों के लिए भी बाजार गुलजार रहा। बाजार में लक्ष्मी-गणेश की प्रतिभा, दीयों, मोमबत्ती व फैंसी लाइटों से दुकानें सजी रहीं। लोगों ने दीयों, बंदनवार, झालरों के साथ रंगोली, सजावटी सामान व पूजन सामग्री की भी जमकर खरीदारी की। इस बार ग्राहक चाइनीज सामान के मुकाबले स्वदेशी चीजों की खरीद पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। कपड़ा बाजार में भी खरीदारी बढ़ने से दुकानों पर भीड़-भाड़ का माहौल रहा।