फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Modern technology is essential for strengthening sanitation system: Sarwan

स्वच्छता व्यवस्था की मजबूती के लिए आधुनिक तकनीक जरूरी : सारवान

Sat, 28 Feb 2026 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 28 Feb 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Modern technology is essential for strengthening sanitation system: Sarwan
सोनीपत। जिले में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आधुनिक एवं प्रभावी तकनीकों को अपनाना आवश्यक है। यह बात उपायुक्त सुशील सारवान ने लघु सचिवालय में विभिन्न पहलुओं पर बैठक में चर्चा करते कही।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव की तकनीकी, पर्यावरणीय एवं वित्तीय से संबंधित बिंदुओं का गहन अध्ययन करने के निर्देश दिए। इसमें एजेंसी एनकवरी की ओर से म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के संबंध में विस्तृत प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

एजेंसी के प्रतिनिधि ने बैठक में जिले में उत्पन्न हो रहे म्युनिसिपल ठोस कचरे के वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल निस्तारण के लिए अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की। बताया गया कि प्रस्तावित तकनीक के माध्यम से कचरे का प्रसंस्करण कर उससे विद्युत ऊर्जा और अन्य उपयोगी गैसों का उत्पादन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अजय मलिक, एचएसआईआईडीसी राई से रोबिन बाटला भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed