{"_id":"64da737883916753d90e5fa7","slug":"mobile-theft-of-btech-student-traveling-in-train-sonipat-news-c-197-1-snp1002-4575-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ट्रेन में सफर कर रहे बीटेक के छात्र का मोबाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ट्रेन में सफर कर रहे बीटेक के छात्र का मोबाइल चोरी
Tue, 15 Aug 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर दिल्ली जा रहे बीटेक के छात्र का मोबाइल चोरी कर लिया गया। उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित हरिपर्वत क्षेत्र के विजय नगर निवासी ओपी लाला ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को बताया कि वह सोनीपत में स्थित आईआईटी कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। वह आगरा जाने के लिए पश्चिम सुपरफास्ट ट्रेन में सवार हो रहे थे। इसी दौरान सोनीपत जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-एक पर उनका मोबाइल चोरी कर लिया गया। दिल्ली से मिली जीरो एफआईआर पर सोनीपत जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ट्रेन में आंख लगी तो मोबाइल हुआ चोरी
ट्रेन में यात्री की आंख लगी तो उनका मोबाइल चोरी हो गया। पलवल के गांव मंडकोल निवासी ताराचंद जीआरपी दिल्ली को बताया कि वह ट्रेन में पंजाब से दिल्ली के निजामुद्दीन जाने के लिए यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें नींद आ गई। जब उनकी आंख खुली तो ट्रेन सोनीपत जंक्शन पर खड़ी थी। उनका मोबाइल किसी ने चोरी कर लिया था। दिल्ली से मिली जीरो एफआईआर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद