फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mobile seized in college, the candidates did Commotion

कॉलेज में जब्त किये मोबाइल, परीक्षार्थियों ने किया हंगामा

Wed, 02 Jul 2014 12:59 AM IST
सोनीपत
सोनीपत Updated Wed, 02 Jul 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
सीआरए कॉलेज में मंगलवार शाम को हंगामा खड़ा हो गया। बीए की परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों के मोबाइल फोन लाने पर  यह हंगामा हुआ। परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन उनसे जबरदस्ती 1-1 हजार रुपये वसूल रहा है। इसी विरोध में परीक्षार्थियों ने कॉलेज के गेट के बाहर प्रदर्शन भी किया। कुछ देर बाद प्रबंधन और परीक्षार्थियों के बीच मामला निपट गया। परीक्षार्थियों को उनके मोबाइल वापस कर दिये गये।
विज्ञापन



सीआरए कॉलेज में बीए की परीक्षाएं चल रही हैं। इन परीक्षाओं में आने वाले परीक्षार्थी अपने साथ मोबाइल लाए हुए थे। परीक्षार्थी मीना, सुमन, रजनी, कुसुम, रोजी आदि ने बताया कि उन्होंने परीक्षा में बैठने से पूर्व ही मोबाइल टीचर के पास स्विच ऑफ कर जमा करा दिए थे।
विज्ञापन


जब परीक्षा समाप्त हुई तो उन्हें पता चला कि सभी मोबाइल कॉलेज प्रबंधन ने जब्त कर लिए हैं। परीक्षार्थियों के अनुसार जब कॉलेज प्रबंधन से इस बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था कि एक-एक हजार रुपये जमा कराओ और अपना मोबाइल ले जाओ। इस पर सभी परीक्षार्थी भड़क गए तथा कॉलेज के गेट के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कॉलेज प्रबंधन की ओर परीक्षार्थियों के मोबाइल लौटा दिये गये। परीक्षार्थियों ने बताया कि कॉलेज की यह कार्रवाई तानाशाही पूर्ण है। उन्हें मालूम है कि परीक्षा के दौरान मोबाइल लाना मना है, लेकिन जो लड़कियां दूर से परीक्षा देने आई हैं, उन्हें मोबाइल रखना जरूरी भी है। परीक्षा समाप्त होने के बाद भी मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण उनके परिजनों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है।


दूसरी ओर इस मामले में कॉलेज प्राचार्य नरेंद्र खत्री से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने लैंडलाइन फोन उठाया नहीं और मोबाइल स्विच ऑफ था। कॉलेज स्टाफ के अनुसार प्रबंधन ने पहले ही नोटिस चस्पा कर दिये थे कि परीक्षा के दौरान मोबाइल लाने वालों का मोबाइल जब्त कर लिया जाएगा, जिसे 1 हजार रुपये का जुर्माना भरने पर ही दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed