फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MLA's slip of the tongue: Says, "Light lamps on the Chief Minister's birthday."

Sonipat News: विधायक की फिसली जुबान, कहा-मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर दिए जलाएं

Fri, 18 Sep 2026 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
MLA's slip of the tongue: Says, "Light lamps on the Chief Minister's birthday."
फोटो : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर बुजुर्ग को चिकित्सा जांच
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक निखिल मदान के संबोधन के दौरान जुबान फिसल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कुछ क्षण के लिए प्रधानमंत्री की जगह मुख्यमंत्री के जन्मदिन का उल्लेख कर दिया। उन्होंने कहा कि आप माननीय मुख्यमंत्री का जन्मदिन है सभी अपने घरों में दिए जरूर जलाएं।
विज्ञापन

बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
विधायक ने कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया और टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की। उन्होंने टीबी की निशुल्क जांच और उपचार के लिए मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज यादव ने बताया कि जिलेभर में आयोजित शिविरों में 800 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। 1869 बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की एनीमिया जांच में 98 लोगों में रक्त की कमी मिली। 127 बच्चों का टीकाकरण किया गया। स्क्रीनिंग में 86 लोग हाइपरटेंशन और 50 लोग डायबिटीज से पीड़ित पाए गए। 671 लोगों की आभा आईडी, 17 चिरायु कार्ड और 70 वर्ष से अधिक आयु के सात लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने राजेंद्र नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से संवाद किया। शामाबाद के राजकीय विद्यालय में रंगोली कार्यक्रम में शामिल होने के साथ महलाना रोड स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत सामाजिक सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed