फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MLA Panwar appeared before ED every time he was called.

Sonipat News: जब भी बुलाया हर बार ईडी के सामने पेश हुए थे विधायक पंवार

Sat, 20 Jul 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Jul 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
MLA Panwar appeared before ED every time he was called.
सोनीपत स्थित लघु सचिवालय परिसर में पहुंचे रिटायर्ड एम्पलाइज कांग्रेस सेल के सदस्य। संवाद
-6 माह पहले छापा डाल कर कुछ रिकॉर्ड अपने साथ ले गई थी ईडी की टीम
विज्ञापन


-कांग्रेसियों ने बताया भाजपा की द्वेषपूर्ण कार्रवाई, किया प्रदर्शन

सोनीपत। विधायक सुरेंद्र पंवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से गिरफ्तारी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। दावा किया जा रहा है कि जितनी बार उन्हें ईडी ने बुलाया उन्होंने पेश होकर अपना जवाब दिया। सुरेंद्र पंवार की पूर्व मुख्यमंत्री के साथ नजदीकियां जगजाहिर हैं। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी को कांग्रेसी द्वेषपूर्ण कार्रवाई बता रहे हैं। कांग्रेसी सांसद व विधायक के साथ नेताओं में रोष दिखाई दिया। रिटायर्ड एम्पलाइज कांग्रेस सेल ने लघु सचिवालय परिसर में धरना भी दिया। उधर, विधायक की गिरफ्तारी के बाद उनके सेक्टर-15 स्थित आवास पर सन्नाटा पसरा रहा।

कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार शुक्रवार को गुरुग्राम में ईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बाद में अंबाला में जिला अदालत ने सुनवाई करते हुए विधायक को 9 दिन के रिमांड पर भेज दिया। मामले में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर गुस्सा जाहिर किया। सांसद व विधायकों का कहना है कि सामने हार देख भाजपा बौखलाई हुई है। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के अलावा गोहाना विधायक जगबीर मलिक, बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल, खरखौदा विधायक जयवीर वाल्मीकि ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उनका कहना है कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों में निश्चित हार सामने देख भाजपा डरी हुई है। जांच एजेंसियों के खुला दुरुपयोग किया जा रहा है। विधायक सुरेंद्र पंवार की गिरफ़्तारी और कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के घर पर रेड का समय यह साबित करता है कि यह सब राजनीतिक विरोधियों को डराने-धमकाने का प्रयास है।
विज्ञापन




रिटायर्ड एम्पलाइज कांग्रेस सेल ने धरना देकर जताया विरोध

विधायक सुरेंद्र पंवार की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को रिटायर्ड एम्पलाइज कांग्रेस सेल ने लघु सचिवालय परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया गया। इस दौरान रिटायर्ड एम्पलाइज कांग्रेस सेल के पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में भाजपा का ग्राफ नीचे गिरा है और कांग्रेस का ग्राफ ऊपर चढ़ा है, उससे भाजपा सरकार घबरा गई है। विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ ईडी को हथियार बनाया जा रहा है। विधायक की गिरफ्तारी पूरी तरह से तानाशाही है। रिटायर्ड एम्पलाइज कांग्रेस सेल के पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार में बड़े-बड़े घोटाले हो रहे हैं, परन्तु उन पर कोई जांच नहीं होती। इस दौरान महाबीर मलिक, ऋतुराज सिवाच, मास्टर देवी सिंह, सतबीर फौजी, डॉ सुभाष, जयभगवान मलिक, जय भगवान राठी, कृष्ण कौशिक, मेहर सिंह टाइगर, बलबीर कोच मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री की कोर टीम में थे शामिल

विधायक सुरेंद्र पंवार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं। सोनीपत में कांग्रेस पार्टी के मुख्य कार्यक्रमों के आयोजनों की जिम्मेदारी विधायक सुरेंद्र पंवार पर ही होती है। वह उनकी कोर टीम के सदस्य भी हैं। इसी वजह से विधायक सुरेंद्र पंवार को प्रदेश सोशल मीडिया का प्रभार भी दिया गया था। उनकी गिरफ्तारी को कांग्रेसी पूरी तरह राजनीतिक मामला बता रहे हैं।



भाजपा का ऑपरेशन लोटस : आप

आम आदमी पार्टी के सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष देवेंद्र गौतम ने विपक्षी नेताओं पर ईडी की कार्रवाई को भाजपा की नफरत की राजनीति बताया है। उनका कहना है कि ईडी को भाजपा नेताओं के दरवाजे किसलिए दिखाई नहीं देते। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के तार खनन कारोबार से जुड़े हुए हैं। भाजपा ने ऑपरेशन लोटस शुरू किया है।




आज गांधी चौक पर होगा प्रदर्शन

कांग्रेस समर्थित जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने बताया कि रविवार को सुबह गांधी चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।



सभी की जुबान पर थी गिरफ्तारी की चर्चा

पूरा दिन शहर में हर व्यक्ति की जुबान पर थी विधायक की गिरफ्तारी की चर्चा रही। जहां भी लोगों का जमावड़ा रहा वहां इसी बात पर चर्चा होती रही। कांग्रेसी व अन्य लोग अंबाला में कार्रवाई पर नजर गढ़ाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed