{"_id":"68dadb64db3783d31607c38b","slug":"mla-laid-the-foundation-stone-for-development-works-worth-rs-95-lakh-sonipat-news-c-197-1-snp1003-143065-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विधायक ने 95 लाख के विकास कार्यों की रखी नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विधायक ने 95 लाख के विकास कार्यों की रखी नींव
Tue, 30 Sep 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो 19: सोनीपत के गन्नौर में मुस्लिम समुदाय के लोगों से मिलते विधायक देवेंद्र कादियान। स्रोत:
गन्नौर। वार्ड नंबर 6 व 10 में जलभराव और टूटी गलियों की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। विधायक देवेंद्र कादियान ने सोमवार को दोनों वार्डों में 95 लाख रुपये से विकास कार्यों की आधारशिला रखी।
उन्होंने कहा कि गन्नौर को जलभराव से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और कार्य समय पर पूरे हो। वार्ड नंबर 6 में 36 लाख रुपये से गली व स्टार्म वाटर लाइन का काम होगा।
वार्ड नंबर 10 में 50 लाख रुपये की लागत से गली बनाई जाएगी। डी-प्लान से 10.5 लाख रुपये मुस्लिम समुदाय की चौपाल में हॉल का निर्माण किया जाएगा। विधायक ने बताया कि रेलवे रोड पर स्टार्म वाटर लाइन बिछाने की योजना टेंडर प्रक्रिया के अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू होगा। अगले मानसून तक गन्नौर को जलभराव से बड़ी राहत मिलेगी।उन्होंने बताया कि बड़ी में राजकीय कॉलेज व लल्हेड़ी के पास उपमंडल अस्पताल प्रस्तावित है। नगर पालिका को नगर परिषद का दर्जा भी जल्द मिलेगा।
इस अवसर पर नपा सचिव प्रदीप खर्ब, पार्षद अजय सरोहा, टिंकू प्रधान सहित अन्य मौजूद रहे।