{"_id":"63f65da6e231a290c90cf756","slug":"mla-induraj-raised-the-issue-of-law-and-order-e-tendering-and-unemployment-in-vis-sonipat-news-c-17-1-74526-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विधायक इंदुराज ने विस में उठाया कानून व्यवस्था, ई-टेंडरिंग और बेरोजगारी का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विधायक इंदुराज ने विस में उठाया कानून व्यवस्था, ई-टेंडरिंग और बेरोजगारी का मुद्दा
Wed, 22 Feb 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो 35 - विधानसभा सत्र में अपनी बात रखते विधायक इंदुराज नरवाल।
गोहाना। विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। रोजाना चोरी व महिलाओं के साथ अपराध में वृद्धि हो रही है। प्रदेश में लंबे समय के बाद पुलिस में सिपाही की भर्ती निकाली गई थी, लेकिन न्यायालय में सरकार की गलत नीति के कारण मामला लंबित है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं।
विधायक ने विधानसभा सत्र में अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रदेश की पहलवान बेटियां दिल्ली में जंतर मंतर पर शोषण के विरोध में धरने पर बैठी थीं। कांग्रेस सरकार ने 650 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी थी, जबकि भाजपा सरकार ने खिलाड़ियों को बड़े पदों पर नियुक्त होने का अधिकार ही छीन लिया है। खिलाड़ियों को केवल तीन ही विभागों में भर्ती के लिए कोटा दिया गया है, जो गलत है। सरपंच ई- टेंडरिंग व युवा बेरोजगारी के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।
आईएमटी तक मेट्रो लाइन के विस्तार की उठाई मांग
खरखौदा। विधायक जयवीर सिंह का कहना है कि सही मायने में सरकार खरखौदा क्षेत्र का विकास चाहती है तो यहां पर विकास की योजनाओं में तेजी लाए। विधायक ने विधानसभा सत्र में मेट्रो लाइन का विस्तार खरखौदा आईएमटी तक करने की मांग को पुरजोर से उठाया। उन्होंने बताया कि हजारों लोग खरखौदा से रोजाना दिल्ली के लिए आवागमन करते हैं, लेकिन यहां की यातायात व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। आईएमटी शुरू होने के बाद दिल्ली-खरखौदा के बीच आवाजाही करने वालों की संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने औचंदी बॉर्डर वाया खरखौदा-रोहतक मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग भी की। खरखौदा क्षेत्र में प्रवेश से पहले यह मार्ग दो लेन हो जाता है।