फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MLA and Mayor inaugurated deep tube well in Sundar Sanwari

Sonipat News: सुंदर सांवरी में विधायक व मेयर ने डीप ट्यूबवेल का किया लोकार्पण

Thu, 06 Nov 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
MLA and Mayor inaugurated deep tube well in Sundar Sanwari
फोटो 08: सोनीपत के सुंदर सांवरी में बटन दबाकर डीप ट्यूबवेल का लोकार्पण करते विधायक निखिल मदान औ
सोनीपत। विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन बुधवार को सुबह वार्ड एक के सैनीपुरा और सुंदर सांवरी क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी के साथ मिलकर नगर निगम की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने डीप ट्यूबवेल का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

विधायक निखिल मदान ने बताया कि वार्ड एक में पेयजल आपूर्ति की समस्या रहती थी और लोगों को समुचित मात्रा में पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। समस्या के समाधान के लिए लोगों की मांग पर सुंदर सांवरी में बूस्टिंग स्टेशन के पास 28 लाख रुपये से 1700 फीट गहराई पर ट्यूबवेल लगाकर इसका लोकार्पण कर दिया है।
विज्ञापन

अब सुंदर सांवरी वाटर बूस्टर के टैंक इस डीप वेल ट्यूबवेल से भरे जाएंगे और लोगों को तय समय पर समुचित मात्रा में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। मेयर राजीव जैन ने बताया कि सैनीपुरा में सभी गलियों को मास्टिक से पक्का करने के कार्य का शुभारंभ किया है। इस पर 42 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कुछ गलियों में सीवरेज और पेयजल लाइन दबाई गई थी, उसके बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ अन्य सभी गलियों को भी मास्टिक लेयर बिछाकर से पक्का किया जाएगा। मेयर ने एजेंसी के प्रतिनिधि को सभी कार्य तय समय सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। इस दौरान लखीराम सैनी, भुल्लर, रामप्रसाद, रणबीर, कृष्ण, जयभगवान, हितेश, ऋषिप्रकाश खत्री, विनोद खत्री, संजू खत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed