फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mission Chowk ROB issue heated up again, traders will hold symbolic protest today

Sonipat News: फिर गर्माया मिशन चौक आरओबी का मुद्दा, व्यापारी आज देंगे सांकेतिक धरना

Tue, 12 Nov 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 12 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Mission Chowk ROB issue heated up again, traders will hold symbolic protest today
सोनीपत। ओल्ड रोहतक रोड पर मिशन चौक की ओर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को दो लेन करने की मांग का मुद्दा फिर गर्माने लगा है। ज्यादातर जगहों पर रेलवे ओवरब्रिज लोगों की सुविधा के लिए बनाया जाता है। शहर में दो आरओबी बनाए गए हैं, लेकिन इनमें से एक आरओबी जब से बना है, तब से ही पुराने शहरवासियों के लिए सुविधा के बजाय फजीहत ज्यादा बनता जा रहा है।
विज्ञापन

शहरवासियों का कहना है कि गीता भवन चौक से ककरोई चौक की ओर तो आरओबी पूरी तरह ठीक बनाया गया है, लेकिन जो हिस्सा मिशन चौक पर उतारा गया है, उस हिस्से के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। कम चौड़ाई वाले इस हिस्से पर मिशन चौक की तरफ से सिर्फ दोपहिया वाहन ही लाया जा सकता है। वर्ष 2015 में जब से आरओबी बना है, उसके कुछ समय बाद से ही इसकी चौड़ाई बढ़ाने की मांग उठने लगी थी, लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजय सिंगला ने कहा कि मंगलवार को शहरवासियों के साथ सुबह 10 से 11 बजे तक मिशन चौक पर सांकेतिक धरना दिया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि आरओबी के कारण शहर दो हिस्सों में बंट गया है। मिशन चौक की तरफ चार पहिया वाहन लेकर उतरा तो जा सकता है, लेकिन आरओबी पर चढ़ा नहीं जा सकता। अब इस मुद्दे को लेकर मंडी क्षेत्र के व्यापारी शहरवासियों के साथ एकजुट हो रहे हैं। इसका नेतृत्व जिला व्यापार मंडल करेगा। धरने में आरओबी को मंडी क्षेत्र की तरफ चौड़ा करने व अंडरब्रिज बनाने की मांग उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2011 में 24 करोड़ से बना था आरओबी
गोहाना रोड रेलवे फाटक पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का शिलान्यास किया था। लोक निर्माण विभाग ने 24 करोड़ की लागत से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण करवाया था। इसके बाद वर्ष 2014 में निर्माण पूरा होने पर फरवरी 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ओवरब्रिज का उद्घाटन किया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री ने रेलवे ओवरब्रिज को जनता को समर्पित करने के बाद इसका नामकरण डॉ. कृष्ण बावेजा के नाम पर किया था।
दो लेन का नक्शा भी हुआ था पास
ओवरब्रिज को ककरोई चौक की तरफ दो लेन का बनाया गया है, जबकि गुड़ मंडी मिशन चौक की तरफ केवल एक लेन का बनाया गया था। ओवरब्रिज पर मिशन चौक की तरफ भी दो लेन का निर्माण किया जाना था। इसके लिए वर्ष 2014 में मुख्यालय से नक्शा भी पास हो चुका था, लेकिन बाद में उच्चाधिकारियों ने किन्हीं कारणों के चलते पास नक्शे को रद्द कर दिया था। इतना ही नहीं गीता भवन चौक ओवरब्रिज पर वाहनों का दबाव होने से वर्ष 2022 में आरओबी दो बार धंस गया था। पहले जुलाई 2015 में मिशन चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर दरार आ गई थी।

गोहाना रोड ओवरब्रिज पर गुड़ मंडी बाजार मिशन चौक की तरफ दो लेन का निर्माण करने के लिए अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर ही आगामी फैसला लिया जाएगा।
- राकेश कुमार, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed