{"_id":"6699ad0225ddcd330b03a13a","slug":"mission-admission-third-preference-list-will-be-released-in-iti-246-students-included-sonipat-news-c-197-1-snp1002-121535-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन : आईटीआई में जारी की जाएगी तीसरी वरीयता सूची, 246 विद्यार्थी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन : आईटीआई में जारी की जाएगी तीसरी वरीयता सूची, 246 विद्यार्थी शामिल
Fri, 19 Jul 2024 05:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चल रही दाखिला प्रक्रिया के दौरान वीरवार को तीसरी वरीयता सूची जारी कर दी गई। इसमें 33 ट्रेड्स की 964 सीटों के लिए 246 विद्यार्थियों का नाम शामिल किया गया है। इसमें सबसे अधिक विद्यार्थी रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग तकनीशियन व मैकेनिकल मोटर वहीकल ट्रेडस में शामिल किए गए हैं। तीसरी वरीयता सूची में शामिल विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए 23 जुलाई तक का समय दिया गया है।
जिले की 13 आईटीआई में 3956 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले इन सीटों के लिए 7 से 25 जून तक आवेदन प्रक्रिया चली थी। 28 जून को पहली वरीयता सूची जारी की गई थी। इसमें 33 ट्रेडस की 964 सीटों पर 467 विद्यार्थियों का नाम शामिल किया गया था। निर्धारित 03 जुलाई तक फीस जमा करवाते हुए इनमें से 228 विद्यार्थियों ने ही अपना दाखिला सुनिश्चित करवाया था। वहीं दूसरी वरीयता सूची में 186 विद्यार्थियों का नाम शामिल किया गया था। इनमें से 115 विद्यार्थियों ने फीस जमा करते हुए अपना दाखिला करवाया है। सोनीपत आईटीआई में विभिन्न ट्रेड्स की 964 सीटों पर दो चरणों की दाखिला प्रक्रिया में 343 विद्यार्थियों ने अपना दाखिला सुनिश्चित करवाया है। अब शेष 621 सीटों पर दाखिले होने हैं।
किस ट्रेड की कितने विद्यार्थियों को किया शामिल
ट्रेड शामिल विद्यार्थी
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 19
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) 08
ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) 05
इलेक्ट्रिशियन (एनएसक्यूएफ) 13
इलेक्ट्रिशियन (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 07
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (एनएसक्यूएफ) 10
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 02
फिटर (एनएसक्यूएफ) 16
लिफ्ट एंड एस्केलेटर मैकेनिक (एनएसक्यूएफ) 01
मशीनिष्ट (एनएसक्यूएफ) 20
मैकेनिक (मोटर व्हीकल) (एनएसक्यूएफ) 25
मैकेनिकल डीजल (एनएसक्यूएफ) 14
मैकेनिकल डीजल (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 07
पेंटर जनरल (एनएसक्यूएफ) 04
प्लंबर (एनएसक्यूएफ) 10
प्लंबर (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 01
रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग तकनीशियन (एनएसक्यूएफ) 24
स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट, अंग्रेजी (एनएसक्यूएफ) 08
स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट, अंग्रेजी (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 06
स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट, हिंदी (एनएसक्यूएफ) 06
स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट, हिंदी (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 04
टूल एंड डाई मेकर (एनएसक्यूएफ) 03
टर्नर (एनएसक्यूएफ) 03
वेल्डर (एनएसक्यूएफ) 11
वायरमैन (एनएसक्यूएफ) 17
वुड वर्क तकनीशियन (एनएसक्यूएफ) 02
कुल सीट अलॉटमेंट 246
आईटीआई में वीरवार को तीसरी वरियता सूची जारी कर दी गई है। इसमें 246 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। वरीयता सूची में शामिल विद्यार्थी 22 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापित करवाने के साथ 23 जुलाई तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। पहले दो चरणों की दाखिला प्रक्रिया में 964 सीटों पर 343 विद्यार्थियों ने अपना दाखिला सुनिश्चित करवाया है। जबकि अभी 621 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
- विक्रम सिंह, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत