{"_id":"68950e732578106379029393","slug":"mission-admission-skill-and-physical-efficiency-test-completed-for-admission-in-pg-diploma-coaching-sonipat-news-c-197-1-snp1003-140436-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन : पीजी डिप्लोमा कोचिंग में प्रवेश के लिए कौशल व शारीरिक दक्षता परीक्षण संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन : पीजी डिप्लोमा कोचिंग में प्रवेश के लिए कौशल व शारीरिक दक्षता परीक्षण संपन्न
Fri, 08 Aug 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो 06: सोनीपत के खेल विश्वविद्यालय, राई में कौशल व शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान दौड़ती छात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई में पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग कार्यक्रम में प्रवेश के लिए दो दिवसीय कौशल व शारीरिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन का आयोजन किया गया। इस प्रवेश प्रक्रिया के दौरान 19 खेलों में कौशल परीक्षण आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने अपने-अपने खेल में दक्षता का प्रदर्शन किया।
कौशल परीक्षण निर्धारित समयानुसार प्रातः 8:30 बजे प्रारंभ हुए। लिखित परीक्षा दोपहर बाद 3 बजे से 4 बजे तक संपन्न हुई। इस अवसर पर कुलपति अशोक कुमार, डीन प्रोफेसर योगेश चंदर एवं निदेशक (खेल) ललिता शर्मा ने खेल मैदानों एवं परीक्षण स्थलों का निरीक्षण किया। हैंडबॉल, फेंसिंग और नेटबॉल जैसे खेलों में कौशल परीक्षण के लिए विश्वविद्यालय ने विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया, जिन्होंने निष्पक्ष मूल्यांकन में अहम भूमिका निभाई।
दूसरे दिन वीरवार सुबह दस्तावेज सत्यापन विश्वविद्यालय के बास्केटबॉल कोर्ट में प्रारंभ हुआ। उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण में 30 मीटर स्प्रिंट, बेंड एंड रीच टेस्ट, शटल रन टेस्ट, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप और 1600 मीटर दौड़ के माध्यम से अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता का समग्र मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
डीन प्रो. योगेश चंद्र ने बताया कि इस वर्ष प्रवेश के लिए कुश्ती, बॉक्सिंग, कबड्डी एवं एथलेटिक्स जैसे खेलों में अभ्यर्थियों की विशेष रूप से भारी संख्या देखने को मिली। यह हरियाणा में इन खेलों में समृद्ध प्रतिभा और युवाओं के बढ़ते रुझान को दर्शाता है। केवल कुश्ती में ही 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जो इस खेल के प्रति युवाओं के समर्पण और उत्साह को दर्शाता है।