फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mission Admission: Haryana Sports University conducted skill proficiency test and written examination in 19 sports

मिशन एडमिशन : हरियाणा खेल विश्वविद्यालय ने 19 खेलों में कौशल दक्षता परीक्षा एवं लिखित परीक्षा ली

Thu, 07 Aug 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission: Haryana Sports University conducted skill proficiency test and written examination in 19 sports
फोटो 10: सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में कौशल दक्षता परीक्षा के दौरान हिस्सा लेते
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में बुधवार को पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग कार्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए कौशल दक्षता परीक्षा एवं लिखित परीक्षा ली गई। इस वर्ष विभिन्न खेलों में कोचिंग कार्यक्रमों के लिए 550 आवेदन विश्वविद्यालय में प्राप्त हुए थे, जिनके आधार पर अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में कुल 19 खेलों की कौशल दक्षता परीक्षाएं आयोजित की गईं, जिनमें विभिन्न खेलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कौशल परीक्षण का आरंभ पूर्व निर्धारित समयानुसार प्रातः 8:30 बजे किया गया। दोपहर 3 से 4 बजे तक अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन

कुलपति अशोक कुमार स्वयं विश्वविद्यालय परिसर के खेल के मैदानों में उपस्थित रहे। उनके साथ डीन प्रो. योगेश चंदर एवं निदेशक खेल डॉ. ललिता शर्मा ने भी सभी खेल मैदानों एवं कोर्ट का निरीक्षण किया। यह सुनिश्चित किया कि सभी परीक्षण निष्पक्षता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस परीक्षा में हरियाणा के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, साथ ही अन्य राज्यों से भी कुछ प्रतिभागी सम्मिलित हुए, जिससे इस परीक्षा की व्यापकता सिद्ध होती है। अगले चरण की परीक्षाएं वीरवार को आयोजित की जाएंगी।

अगले चरण में सभी अभ्यर्थियों को प्रातः 8 बजे विश्वविद्यालय के बास्केटबॉल कोर्ट पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को प्रताप स्टेडियम ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed