{"_id":"63b9887e09bbae785d276189","slug":"missing-children-from-sonipat-found-in-katra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: कटरा में मिले लापता बच्चे, लेकर आने के लिए परिजन रवाना, वैष्णो देवी जाने की बात की थी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: कटरा में मिले लापता बच्चे, लेकर आने के लिए परिजन रवाना, वैष्णो देवी जाने की बात की थी...
Sat, 07 Jan 2023 08:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 07 Jan 2023 08:28 PM IST
सार
सात साल के बच्चे की साइकिल बहालगढ़ क्षेत्र में मिली थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि बच्चे के साथी ने कहा था कि घर से पैसे लेकर आना वैष्णो देवी घूमने चलेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के राई क्षेत्र के गांव असावरपुर से 7 साल व 12 साल के बच्चे अचानक लापता हो गए। परिजनों ने उनकी तलाश की तो कोई जानकारी नहीं मिली। सात साल के बच्चे ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने बताया कि उनका बेटा कह रहा था कि उसने दोस्त ने घर से पैसे लेकर आने व वैष्णो देवी जाने की बात की थी। जिस पर पुलिस ने जांच की तो दोनों बच्चे जम्मू के कटरा स्टेशन पर सकुशल मिल गई। राई थाना पुलिस व बच्चों के परिजन उन्हें लेकर आने कटरा स्टेशन के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
गांव असावरपुर निवासी दिलबाग ने पुलिस को बताया कि उसका सात साल का बेटा ध्रुव तीसरी कक्षा में पढ़ता है। वह गांव के ही आदर्श उर्फ देवा का दोस्त है। दोनों बच्चे 6 जनवरी को दोपहर बाद तीन बजे अचानक लापता हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने बेटे की तलाश शुरू की तो कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उनके बेटे ने एक दिन पहले कहा था कि उनका दोस्त घर से पैसे लेकर आने व वैष्णो देवी चलने की बात कह रहा था। जिस पर वह उनकी तलाश करते हुए पहुंचे तो बहालगढ़ में ध्रुव की साइकिल भी मिली थी।
राई थान प्रभारी इंस्पेक्टर बदन सिंह ने मामले को गंभीरता से जांच शुरू कर दी। इसके लिए टीम बनाने के साथ ही साइबर की भी मदद ली गई। जगह-जगह के सीसीटीवी खंगाले गए। पुलिस को पता लगा कि देवा ने ध्रुव को बोला था कि वह अपने दादा के पर्स से पैसे निकाल ले और वह खुद अपनी मां के पर्स से पैसे निकाल लाएगा। पुलिस ने रेलवे पुलिस कटरा से संपर्क किया। वहां दोनों बच्चों के फोटो भी भेजे गए। शनिवार शाम रेलवे पुलिस ने दोनों बच्चों को स्टेशन परिसर से सकुशल बरामद कर राई पुलिस को सूचना दी।
दोनों बच्चों के लापता होने की जानकारी मिली तो तुरंत अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। जिस पर साइबर टीम की मदद भी ली गई। बाद में रेलवे पुलिस कटरा से संपर्क किया तो दोनों बच्चे सकुशल मिल गए। उनके ट्रेन में सवार होकर कटरा जाने का पता लगा है। हालांकि पूरी स्थिति लौटने पर पता लग सकेगी। -इंस्पेक्टर बदन सिंह, थाना प्रभारी राई