फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Misha, Lavanya and Geetanjali stood first in the classical dance competition.

Sonipat News: शास्त्रीय नृत्य स्पर्धा में मीशा, लावण्या व गीतांजलि रही प्रथम

Tue, 27 Aug 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 27 Aug 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Misha, Lavanya and Geetanjali stood first in the classical dance competition.
सोनीपत। भारत विकास परिषद की जिला शाखा, राजमार्ग, प्रबुद्धा और माधव शाखा की ओर से गोहाना रोड स्थित ऋषिकुल विद्यापीठ में संस्कृति माह के तहत शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला शाखा अध्यक्ष डॉ. आरके गुप्ता ने सभी को भारत विकास परिषद के उद्देश्यों से अवगत कराया। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में शिवा शिक्षा सदन की मीशा व हिंदू विद्यापीठ की लावण्या प्रथम, जानकी दास कपूर स्कूल की अहिता द्वितीय, ऋषिकुल विद्यापीठ की देवांशी तृतीय रही। वरिष्ठ वर्ग में डीएवी स्कूल की गीतांजलि प्रथम, हिंदू विद्यापीठ की कीर्ति द्वितीय व शिवा शिक्षा सदन की हंसिका तृतीय रही। कार्यक्रम के अध्यक्ष नीरज शर्मा व मुख्यातिथि राजीव जैन ने प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र व निर्णायक मंडल को स्मृति चिह्न प्रदान किए।
विज्ञापन

मंच संचालन रजनी गर्ग व राहुल शर्मा ने किया। निर्णायक मंडल में उमा अय्यर, शारदा रेलन व भरत शर्मा शामिल रहे।कार्यक्रम में परिषद के प्रदेश संयोजक राजीव गुप्ता, राजमार्ग शाखा के अध्यक्ष हरिओम उपाध्याय, माधव शाखा के अध्यक्ष सौरव शर्मा व प्रबुद्धा शाखा की महिला संयोजक रंजना मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed