फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Misdeeds with School girl in Sonipat

Sonipat: स्कूल बस चालक ने छात्रा से की दरिंदगी, कांग्रेस नेता सड़क पर उतरे, स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग

Wed, 09 Jul 2025 06:06 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 09 Jul 2025 06:06 PM IST
सार

सोनीपत में बस चालक पर एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर स्कूल की ही बस चलाता है। मामला सामने आने पर कांग्रेस नेताओं ने स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Misdeeds with School girl in Sonipat
स्कूली छात्रा से दुष्कर्म - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जिला के एक निजी स्कूल में बुधवार को बस चालक पर एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। घटना के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने रोष जताकर सेक्टर-14 स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल श्योराण को ज्ञापन देकर प्रशासन से मामले में आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही स्कूल की मान्यता रद्द करने व स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता एवं जिला पार्षद संजय बड़वासनी, ऋतुराज ने कहा कि जहां निजी स्कूल मोटी फीस लेकर अभिभावकों को लूटने का काम कर रहे हैं। वहीं, स्कूलों में सुरक्षा के नाम पर भी खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार एक ओर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, दूसरी तरफ बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आए दिन दुष्कर्म, गुंडागर्दी, हत्या जैसी घटनाएं घटित हो रही हैं।
विज्ञापन


 व्यापारियों से बाजार में सरेआम लूट हो रही है। प्रदेश में गुंडाराज हावी हो रहा है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल संचालक बस चालक, परिचालन रखने में लापरवाही बरत रहे हैं। चालक-परिचालन को कम पैसे देकर, बिना जांच पर के बसों पर रखा जा रहा है। इसके कारण अपराधी किस्म के लोग इसका फायदा उठाकर बच्चियों के साथ गलत कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार आज प्रत्येक मोर्चे पर असफल साबित हो रही है। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को बहाल करने में सरकार नाकाम है। अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण वह बेखौफ होकर अपने कार्य को अंजाम देकर खुलेआम घूम रहे हैं। प्रदेश की जनता में डर का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हरियाणा में दहेज की बलि चढ़ गई बेटी: तीन माह पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed