{"_id":"686e5b9404351b0d34092e53","slug":"married-woman-committed-suicide-in-dowry-case-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में दहेज की बलि चढ़ गई बेटी: तीन माह पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में दहेज की बलि चढ़ गई बेटी: तीन माह पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने किया हंगामा
Wed, 09 Jul 2025 05:38 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 09 Jul 2025 05:38 PM IST
सार
32 साल की महिला की शादी को अभी महज 3 माह ही हुए थे कि उसने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए तंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मायका पक्ष ने अस्पताल में शव रखकर किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबाला के पंजोखरा थाने के अंतर्गत गांव जटवाड निवासी संदीप कौर उम्र 32 साल की शादी के तीन माह में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना संदीप कौर के ससुराल व्यासपुर थाना क्षेत्र के गांव अलीशुरपुर माजरा में मंगलवार को हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत हुई, पर मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को जमीन पर रख धरने पर बैठ गए। इस बीच उनकी ससुराल पक्ष के लोगों से बहस होने लगी। हंगामा बढ़ते देख मौके पर पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। मृतका के परिजनों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर धरने से उठाया।
विज्ञापन
तीन माह पहले ही हुई थी शादी
पुलिस को दी शिकायत में अंबाला के पंजोखरा थाना के गांव जटवाड निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बहन संदीप कौर की शादी तीन माह पहले यमुनानगर के व्यासपुर थाना के गांव अलीशुरपुर माजरा निवासी रजत से की थी। इसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। इसके लिए ससुराल में संदीप कौर को तंग किया जा रहा था। इससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एसआई रमेश चंद ने बताया कि मृतका के भाई गुरप्रीत सिंह के बयान पर संदीप कौर के पति रजत, देवर कृष्ण कुमार, ससुर धुम सिंह व सास देबो देवी पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Haryana: चावल में डाला जहर, फिर कुत्तों को दिया खाने, एक साथ 10 बेजुबानों की मौत, केस दर्ज