{"_id":"68dd58a64392d6e13c03b1fe","slug":"miscreants-wrote-communal-slogans-in-shri-ram-park-at-sonipat-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई लव मोहम्मद: श्रीराम पार्क में शरारती तत्वों ने लिखे सांप्रदायिक नारे, विश्व हिंदू परिषद ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आई लव मोहम्मद: श्रीराम पार्क में शरारती तत्वों ने लिखे सांप्रदायिक नारे, विश्व हिंदू परिषद ने जताया रोष
Wed, 01 Oct 2025 10:07 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 01 Oct 2025 10:07 PM IST
सार
आई लव मोहम्मद के पोस्टर को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब सोनीपत में माहौल बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। मुरथल रोड स्थित श्रीराम पार्क में आई लव मोहम्मद और धर्म विशेष के नारे लिखे मिले।
विज्ञापन
पार्क में लिखे धर्म विशेष के नारे
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर-प्रदेश के बरेली समेत देशभर में आई लव मोहम्मद के पोस्टर को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब सोनीपत में माहौल बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। मुरथल रोड स्थित श्रीराम पार्क में बुधवार सुबह लोग टहलने पहुंचे तो आई लव मोहम्मद और धर्म विशेष के नारे लिखे मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। इधर, पूरे प्रकरण पर विश्व हिंदू परिषद ने रोष जताया है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह स्थानीय लोग जब श्रीराम पार्क में टहलने पहुंचे तो झूलों पर आई लव मोहम्मद और आई लव जिहाद और कुछ जगहों पर अरबी भाषा में 786 लिखा मिला। इसके बाद लोगों ने पुलिस व प्रशासन को जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को स्लोगन लिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद के विभाग सत्संग प्रमुख नरेंद्र पाल शर्मा कहा कि इस तरह के मामलों में अक्सर सांप्रदायिक तनाव बढ़ने का खतरा होता है। लिहाजा प्रशासन को शिकायत दी जा रही है। ताकि माहौल खराब करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
शरारती तत्वों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : मेयर
पार्क में सांप्रदायिक नारे लिखे जाने की सूचना पर मेयर राजीव जैन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्क में धर्म विशेष के स्लोगन लिखकर किसी ने धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की है। पुलिस को शरारती तत्वों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन