फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Miscreants set the temple on fire, villagers protested and complained to the police

Sonipat News: शरारती तत्वों ने मंदिर में लगाई आग, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिस को दी शिकायत

Mon, 23 Sep 2024 08:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 23 Sep 2024 08:08 AM IST
विज्ञापन
Miscreants set the temple on fire, villagers protested and complained to the police
फोटो 24: सोनीपत के गांव थाना कलां में रात को अज्ञात लोगों की तरफ से जलाया गया शेरावाली माता का
खरखौदा। गांव थाना कलां में शरारती तत्वों ने माता के मंदिर में आग लगा दी। रविवार सुबह महंत हरिओम जब मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो उनको मंदिर के अंदर सारा सामान जला हुआ मिला। आग लगाए जाने की सूचना जब ग्रामीणों को दी गई तो वह मंदिर के बाहर एकत्रित हो गए और रोष जताया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

ग्रामीण संदीप ने पुलिस को बताया कि शेरावाली माता का मंदिर ग्रामीणों की आस्था का केंद्र है। मंदिर के रखरखाव के लिए उन्होंने एक कमेटी बना रखी है। रात को किसी शरारती तत्व ने मंदिर में आग लगा दी। उस समय महंत मंदिर में नहीं थे। सुबह जब ग्रामीणों के इस बात का पता चला तो ग्रामीणों ने मौके पर एकत्रित होकर नाराजगी जताई। गुस्साए ग्रामीणों ने इस दौरान प्रदर्शन भी किया। थाना प्रभारी अंकित कुमार मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें स्थिति से अवगत करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के साथ पास में ही दो उपलों के ढेर को भी जलाया गया है। ग्रामीणों ने ऐसा तंत्र-विद्या के चलते किए जाने की भी आशंका जताई है। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही वह आग लगाने वालों की पहचान करके पकड़ लेंगे। पुलिस की तरफ से आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। वहीं पुलिस की तरफ से ग्रामीणों के शांति बनाए रखने व किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की भी बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed