फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Minor suicide case: Family members plead to arrest other accused

नाबालिग आत्महत्या मामला : परिजनों ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की लगाई गुहार

Mon, 10 Mar 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 10 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Minor suicide case: Family members plead to arrest other accused
गन्नौर। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में परिजन अन्य आरोपियाें की गिरफ्तारी की मांग के लिए जीआरपी चौकी पहुंचे। उन्होंने चौकी प्रभारी से मामले में संलिप्त 2 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की मांग की। परिजनों ने कहा कि पुलिस ने अभी तक एक आरोपी तुषार को ही गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी मंजीत व कमल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

गन्नौर-भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन के बीच 5 मार्च को 17 वर्षीय नाबालिग ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता ने जीआरपी चौकी में तीन आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी। पीड़ित पिता ने तीन लोगों पर आरोप लगाया था कि 4 मार्च को तुषार व कमल उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ गांव के मंदिर में पुजारी मंजीत के पास ले गए थे। 5 मार्च को पुजारी मंजीत ने उन्हें फोन पर बताया कि उनकी बेटी ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पिता ने आरोप लगाया था कि तीनों आरोपितों ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके चलते उनकी बेटी ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। शिकायत पर जीआरपी पुलिस चौकी ने आरोपी तुषार, कमल व मंजीत पर पॉक्सो एक्ट, अपहरण व आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद परिजन विधायक देवेंद्र कादियान से मिलने उनके कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने विधायक से भी मामले में त्वरित कार्रवाई करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed