{"_id":"618c2c81d8261f6ef55a6778","slug":"minor-girl-kidnapped-two-accused-arrested-sonipat-news-rtk629470093","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्रा का अपहरण, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग छात्रा का अपहरण, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अपहरण के दो आरोपी। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूटी पर स्कूल के लिए निकली 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा का जीटी रोड पर अपहरण कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नाबालिग छात्रा व स्कूटी को सकुशल परिजनों को सौंप दिया।
शहर के एक क्षेत्र निवासी नाबालिग छात्रा मंगलवार सुबह घर से स्कूटी पर स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में जीटी रोड पर कार सवार दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया था। अपहरण करने वाला एक युवक छात्रा को अपने साथ कार में ले गया, जबकि दूसरा उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कार का नंबर नोट कर छात्रा के परिजनों को सूचना दी थी। इसके बाद छात्रा के पिता ने जीटी रोड चौकी पुलिस में अपहरण की शिकायत दी। इसके बाद बड़ी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने पुलिस की तीन टीमों का गठन कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों अपहरणकर्ताओं को काबू कर लिया व उनके कब्जे से छात्रा व उसकी स्कूटी को छुड़वा लिया। आरोपी विशाल व अमित गांव सनपेड़ा के रहने वाले हैं। पुलिस ने अपहरण के लिए प्रयुक्त कार को गांव जौली से बरामद कर लिया। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
वर्जन
अपहरण करने का मुख्य आरोपी विशाल है। अपहरण करने के लिए विशाल ने अपने गांव के ही साथी अमित की मदद ली थी। विशाल द्वारा छात्रा का अपहरण किए जाने के बाद अमित ही उसकी स्कूटी को लेकर फरार हुआ था।
विज्ञापन
- इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, बड़ी थाना प्रभारी