फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Minister PA Take Bribe

मंत्री के पीए पर रिश्वत लेने का आरोप

Fri, 29 Aug 2014 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 29 Aug 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन

श्रम विभाग के कर्मचारी ने हरियाणा के श्रम मंत्री शिवचरण शर्मा के निजी सहायक सुरेश कुमार पर स्थानांतरण के नाम पर पचास हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से पत्र लिखकर पचास हजार रुपये वापसी और जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता ने पत्रकारवार्ता में इस मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार गांव बैंयापुर के सुभाष कुमार ने बताया कि वह पानीपत के महिला कल्याण अधिकारी के कार्यालय में सहायक के पद पर कार्यरत है। गत 14 अगस्त को उसकी मुलाकात पूर्व श्रम निरीक्षक प्रहलाद सिंह से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि उसका भतीजा सुरेश कुुमार श्रम मंत्री हरियाणा शिवचरण शर्मा का प्राइवेट सेक्रेटरी है। वह उसका तबादला सोनीपत करवा सकता है। उसके बाद 14 अगस्त की शाम उसकी मुलाकात स्थानीय विश्रामगृह में शिवचरण शर्मा से करवाई गई। सुरेश ने श्रम मंत्री का रौब दिखाकर उससे 50 हजार रुपये ले लिए।

 आज तक उसका तबादला नहीं करवाया। पैसे वापस मांगने पर वह धमकी देता है कि तुम्हारा स्थानांतरण बहुत दूर करवा दिया जाएगा। सुभाष कुमार के साथ मौजूद श्रम विभाग के सहायक अशोक कुमार ने भी आरोप लगाया कि उससे भी तबादले के नाम पर दो बार 60 हजार और 25 हजार रुपये की रिश्वत ली गई है।

उन्होंने बताया कि ये गोरखधंधा चंडीगढ़ मुख्यालय के स्तर पर चलता है। इस संदर्भ में सुभाष द्वारा एक शिकायत एसपी के नाम लिखी गई है। शिकायत में एसपी से गुहार लगाई गई है कि इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए उसके पैसे वापस दिलवाए जाएं और सुरेश कुमार और प्रहलाद सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

क्या कहता है आरोपी पक्ष
श्रम मंत्री के निजी सहायक के चाचा प्रह्लाद सिंह ने भी सुभाष कुमार और अशोक कुमार पर आरोप लगाए हैं। प्रह्लाद सिंह का कहना है कि अशोक कुमार उससे निजी रंजिश रखता है। उसने अशोक के खिलाफ एक बार मामला भी दर्ज कराया था।

सोनीपत कार्यालय में पहले सहायक के पद पर और अब श्रम निरीक्षक बने सतपाल के साथ उसके अच्छे संबंध हैं। सतपाल की पदोन्नति के बाद ही सुभाष ने सहायक के पद पर आने के लिये कोशिश की थी, लेकिन उससे पहले ही लेबर कोर्ट में सहायक वेद सिंह ने अपना ट्रांसफर सोनीपत करवा लिया।

प्रह्लाद ने बताया कि 14 अगस्त को श्रम मंत्री उनके घर पर निजी आयोजन में शामिल हुए थे। इसकी तैयारी के लिए वे स्वयं व्यस्त थे। दोपहर करीब 2 बजे से रात 10 बजे तक घर पर ही था। प्रह्लाद ने सुरेश और उन पर लगाए सभी आरोप खारिज कर इसे निजी रंजिश निकालने का तरीका बताया है।


जो भी व्यक्ति इस तरह के आरोप लगा रहा है, वह मुझे फंसाने की साजिश है। मैं, सायं 7.30 बजे के करीब मंत्री महोदय के साथ आया था। उस दौरान मेरी कोई मुलाकात नहीं हुई। जानबूझ कर पुरानी रंजिश निकालने के लिए झूठी कहानी गढ़ी गई है। आरोप लगाकर बदनाम किया जा रहा है। इस पर वे अपनी तरफ से उचित कार्रवाई करेंगे।       सुरेश कुमार, निजी सहायक (श्रम मंत्री, हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed