फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Minister Moolchand in Sonipat said, Quota of 13 ministers in Haryana

सोनीपत में मंत्री मूलचंद ने कहा: हरियाणा में 13 मंत्रियों का कोटा, चार जातियों से सरकार कैसे बनाएंगे हुड्डा

Thu, 19 Oct 2023 07:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 19 Oct 2023 07:24 PM IST
सार

सोनीपत में परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लूट की राजनीति कर रही है। कांग्रेस आपसी कलह का शिकार है। कांग्रेस पार्टी संगठन के बजाय परिवारवाद में काम कर रही है।

विज्ञापन
Minister Moolchand in Sonipat said, Quota of 13 ministers in Haryana
परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ से ब्राह्मण समाज से उपमुख्यमंत्री बनाने के बयान पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा यह भी बता दें कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कौन बनेंगे, जबकि प्रदेश में 13 मंत्रियों का कोटा है। उनको यह लग रहा है कि चार जातियों से प्रदेश की सरकार बनेगी। हमें नहीं पता कि उनके पास कौन सा गणित है या छह-छह महीने के लिए मंत्री बनाए जाएंगे, जबकि भाजपा संगठन यह तय करता है कि कौन चुनाव लड़ेगा, कौन मुख्यमंत्री और मंत्री बनेंगे।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री बोले- कांग्रेस लूट की राजनीति कर रही, कांग्रेस आपसी कलह का शिकार
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा वीरवार को लघु सचिवालय में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लूट की राजनीति कर रही है। कांग्रेस आपसी कलह का शिकार है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी कहा था कि कांग्रेस सरकार 100 रुपये भेजती थी, पर जरूरतमंद तक 15 पैसे ही पहुंचते थे। कांग्रेस पार्टी संगठन के बजाय परिवारवाद में काम कर रही है। राजस्थान विस चुनाव में जजपा को लेकर मंत्री ने कहा कि हरियाणा में भाजपा व जजपा गठबंधन की सरकार है। जजपा के साथ हमारा सरकार चलाने का गठबंधन है और वह भी केवल हरियाणा में है। राजस्थान में भाजपा के साथ जजपा का कोई चुनावी गठबंधन नहीं है।
विज्ञापन


निर्यातकों से बातचीत की जा रही, जल्द समाधान होगा
अनाज मंडियों में धान की खरीद न होने पर मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार धान खरीद न होने के मामले पर गंभीर है। निर्यातकों से बातचीत की जा रही है। इस समस्या का जल्द समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 21-22 अक्तूबर को संयुक्त पात्रता परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के आने-जाने के लिए मुख्यमंत्री मुफ्त बस सुविधा का एलान कर चुके हैं। इससे 13 लाख परीक्षार्थी को इसका लाभ मिलेगा। बसों के संचालन को लेकर तैयारी पूरी है। वहीं गन्ने के भाव को लेकर मंत्री ने कहा कि हरियाणा में गन्ने का भाव दूसरे नंबर पर है। अगर किसान गन्ने के भाव में बढ़ोतरी की मांग उठा रहे हैं तो इस पर ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed