फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   minister, kavita jain, protest, sonipat

कैबिनेट मंत्री कविता जैन के आवास का घेराव किया

Sun, 20 Nov 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 20 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
minister, kavita jain, protest, sonipat
प्रदर्शन। - फोटो : sonipat
सर्व कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने आवास का घेराव किया और सरकार और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मियों ने कहा सरकार हमारी मांगे जल्द से जल्द पूरा करे, अन्यथा आंदोलन और तेज करेंगे और गली-गली में जाकर सरकार और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ प्रचार करेंगे। सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी वर्कर्स और एनएचएम कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री कविता जैन के आवास का घेराव किया।
विज्ञापन


इस मौके पर आंगनबाड़ी वर्कर्स की प्रधान सविता ने कहा कि सरकार हम पर आधार कार्ड बनाने का दबाव बना रही है, जबकि हमारी छह सेवाओं में ये शामिल नही और हम फील्ड के कर्मचारी है और हम पर बायोमेट्रिक हाजिरी लगवाने का दबाव बनाया जा रहा है। वही राज्य प्रधान धर्मबीर ने कहा कि बुधवार को मंत्री से मिलने का समय दिया गया है। अगर शांति पूर्ण हमारी मांगो को सुना गया तो ठीक है और अगर उसके बाद भी हमारी मांगो को पूरा नहीं किया गया तो सरकार के खिलाफ प्रचार किया जाएगा। वही आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा। इस मौके पर राज्य भर के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed