{"_id":"641215514b33ac4c3809ea94","slug":"mill-woman-of-the-year-award-for-outstanding-work-sonipat-news-c-17-1-94903-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: उत्कृष्ट कार्य के लिए मिल वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: उत्कृष्ट कार्य के लिए मिल वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड
Thu, 16 Mar 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सारथी जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट व सीआरए महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ग्रेट ऐट वुमन्स ऑफ द ईयर-2023 अवॉर्ड समारोह व सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय डिजिटऑल : लैंगिक समानता के लिए नवाचार व प्रौद्योगिकी रहा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को वुमन ऑफ द ईयर-2023 अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रमेश चंद्र ने शिरकत की। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अर्चना मिश्रा व अध्यक्षता डॉ. ममता सचदेवा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में आबकारी कराधान अधिकारी संगीता डबास, दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अनिल कुमार जैन, निगम पार्षद नीतू दहिया, राष्ट्रीय अवॉर्डी डॉ. अनीता सिंह पहुंचीं।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि लैंगिक असमानता को खत्म करने के लिए डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देकर हम इस लक्ष्य को जल्द प्राप्त कर सकते हैं। डिजिटल नवाचार व प्रौद्योगिकी के जरिये यौन व लिंग आधारित हिंसा, बालिका शिक्षा, वित्तीय साक्षरता, महिला नेतृत्व, विज्ञान, प्रौद्योगिकी व इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में मजबूती से कदम बढ़ा रही है। मुख्य वक्ता डॉ. अर्चना मिश्रा ने बताया कि डिजिटल संशाधनो व टेक्नोलॉजी ने महिला-पुरुष के बीच की खाई को कम करने में काफी मदद की है।
विज्ञापन
सारथी ट्रस्ट के संस्थापक चेयरमैन सतपाल सिंह अहलावत ने बताया कि डिजिटल नवाचार व प्रौद्योगिकी के जरिये लड़कियां और महिलाएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। जिससे रोजगार के नए अवसर भी सामने आ रहे हैं। सुरक्षा, समानता व सम्मान के बिना महिला सशक्तिकरण व बेहतर भारत की कल्पना अधूरी है। हमें हर क्षेत्र में महिलाओं को बराबर का अधिकार दिलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। इस मौके पर सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक डॉ. सुमन मंजरी, उप प्राचार्य हरेंद्र दहिया, राजबाला जाखड़, संतोष राठी, सुशील गोयल, राहुल गुलिया, प्रेम गौतम, डॉ. उर्मिला हुड्डा, डॉ. किरण, डॉ. सीमा, अंजू व डॉ. नवीन कुमार मौजूद रहे।
इन्हें मिला अवॉर्ड
जल संरक्षण के क्षेत्र में डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अर्चना मिश्रा, प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में आबकारी एवं कराधान अधिकारी संगीता डबास, शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय कन्या विद्यालय, मुरथल अड्डा की प्रधानाचार्य सुमन बाला को अवॉर्ड प्रदान किया गया। कलाकार के क्षेत्र में नृत्य प्रशिक्षक मालविका पंडित, सामाजिक कार्य के क्षेत्र में सीआरए महाविद्यालय की एनएसएस अधिकारी डॉ. उषा दहिया, युवा प्रेरणा के क्षेत्र में स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की सदस्य चेष्टा परुथी, चिकित्सा के क्षेत्र में होम्योपैथी फिजिशियन डॉ. मीनू व कवयित्री एवं साहित्य के क्षेत्र में राजश्री गौड़ को अवॉर्ड मिला।