फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Metro will come soon... Officials checked the width of the road and the location of the proposed stations

Sonipat News: जल्द आएगी मेट्रो... अधिकारियों ने सड़क की चौड़ाई व प्रस्तावित स्टेशनों की लोकेशन जांची

Wed, 19 Feb 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 19 Feb 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Metro will come soon... Officials checked the width of the road and the location of the proposed stations
फोटो 46 : सोनीपत के कुंडली में मेट्रो लाइन के विस्तार को लेकर साइट कर निरीक्षण करने पहुंचे अधिक
सोनीपत। कुंडली तक प्रस्तावित मेट्रो लाइन के विस्तार को लेकर मंगलवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) व हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचएमआरटीसी) के अधिकारियों के एक दल ने कुंडली-नाथूपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसमें मुख्य रूप से सड़क की चौड़ाई, प्रस्तावित स्टेशन की लोकेशन और मार्ग की स्थिति की जांच की गई। यह टीम अब रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपेगी।
विज्ञापन

रिठाला-नरेला से कुंडली-नाथूपुर तक मेट्रो लाइन का विस्तार किया जाना है। इसको लेकर सोनीपत की सीमा में 2.72 किलोमीटर मेट्रो लाइन का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए कुंडली व नाथूपुर में मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे सोनीपत से दिल्ली जाने वाले ज्यादा से ज्यादा लोगों को मेट्रो की सुविधा का लाभ मिल सके। मेट्रो के विस्तार को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने 13 फरवरी को अधिकारियों की बैठक ली थी। इसमें 23 फरवरी से पहले साइट विजिट कर उनकी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि रोड की चौड़ाई को लेकर सभी पहलू का आंकलन किया गया और प्रस्तावित स्टेशन की सटीक लोकेशन सुनिश्चित करने की प्रक्रिया जारी है। मार्ग में आने वाली किसी भी समस्या को जल्द से जल्द हल करने के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। सोनीपत शहर से नाथूपुर में बनने वाले मेट्रो स्टेशन की कनेक्टिविटी बेहतर हो और लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। इस पर भी विचार विमर्श किया गया। मेट्रो परियोजना का विस्तार सोनीपत व आसपास के क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। अधिकारियों ने इस परियोजना पर शीघ्र काम शुरू करने का आश्वासन दिया, जिससे नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने के साथ-साथ यातायात जाम में भी कमी आएगी। इस दौरान एसडीएम सुभाष चंद्र, तहसीलदार जिवेंद्र मलिक, जिला नगर योजनाकार अजमेर, लोक निर्माण विभाग व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed