फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Message of fitness on World Bicycle Day; bicycle rally held at SAI NRC.

Sonipat News: विश्व साइकिल दिवस पर फिटनेस का संदेश, साई एनआरसी में निकली साइकिल रैली

Mon, 08 Jun 2026 03:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 Jun 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Message of fitness on World Bicycle Day; bicycle rally held at SAI NRC.
फोटो: सोनीपत के साई केंद्र में विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में साइकिलिंग करते हरियाणा खेल विश
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र बहालगढ़ में फिट इंडिया आंदोलन के तहत विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में संडेज ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल विज्ञान विशेषज्ञों, विद्यार्थियों, साइकिल प्रेमियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के कुलपति अशोक कुमार रहे। वहीं, साई के सेवानिवृत्त उप महानिदेशक संजय सारस्वत तथा आईसीएआई सोनीपत शाखा (एनआईआरसी) की अध्यक्ष राजेश रानी मलिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

अतिथियों का स्वागत साई के उप निदेशक आशीष शर्मा और सहायक निदेशक आर. माधव कृष्णन ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं से नियमित साइकिलिंग और अन्य शारीरिक गतिविधियों को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साइकिलिंग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है बल्कि पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और सतत जीवनशैली को भी बढ़ावा देती है। उन्होंने फिट इंडिया आंदोलन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने योग एवं जुम्बा सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद अतिथियों ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

अपना जंक्शन फाउंडेशन साइकिलिंग ग्रुप के प्रतिनिधि अरुण मलिक सहित अनेक साइकिल प्रेमियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सक्रिय जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी।

फोटो: सोनीपत के साई केंद्र में विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में साइकिलिंग करते हरियाणा खेल विश

फोटो: सोनीपत के साई केंद्र में विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में साइकिलिंग करते हरियाणा खेल विश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed