फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   meritorious students honoured

Sonipat News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Tue, 20 Dec 2022 08:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 08:35 PM IST
विज्ञापन
meritorious students honoured
सोनीपत। डूम समाज कल्याण सभा की ओर से प्राचीन हनुमान मंदिर धर्मशाला में तीसरे वार्षिक मेधावी छात्र पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। जिसमें राजकीय उच्च विद्यालय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में भाजपा नेता राजीव जैन व कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष ललित पंवार पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधान सलीम उर्फ सुनील गगसीना ने की। उन्होंने कहा कि समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा स्तर को बढ़ावा है।
विज्ञापन

भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि विद्यार्थियों का जिज्ञासु बनना जरूरी है। उनके मन में क्यों और कैसे का सवाल हमेशा रहना चाहिए। चुनौतियों का सामना करने से ही व्यक्तित्व मजबूत बनता है। कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष ललित पंवार ने कहा कि विद्यार्थी मेधावी बनने का मुकाम कठिन परिश्रम से प्राप्त करता है। ऐसे विद्यार्थियों को सम्मानित करने से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। संस्था के प्रधान सलीम उर्फ सुनील गगसीना ने कहा कि विद्यार्थी देश का वर्तमान व भविष्य होते हैं। मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करके भावी पीढ़ी के बेहतर भविष्य का खाका तैयार किया जा सकता है। इस मौके पर सुरेश कुमार, अजय सिंह, ओमप्रकाश, सुरेंद्र, सतीश, डॉ. मनीष, बंसीलाल, अमरजीत, अनिल, अभय सिंह, नसीब, सुशील व महावीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed