फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mercury crosses 40 degree, yellow alert issued

Sonipat News: पारा 40 डिग्री के पार, येलो अलर्ट जारी

Mon, 17 Apr 2023 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Apr 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Mercury crosses 40 degree, yellow alert issued
सोनीपत। अप्रैल के उत्तरार्ध में ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गर्म हवाओं की दस्तक के साथ ही जिले का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री पार पहुंच गया है। सोमवार को जिलावासियों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ा। गर्मी के तीखे तेवर को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं चिकित्सक भी बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों को गर्मी से बचने और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों की माने तो इन दिनों राजस्थान के ऊपर एंटी चक्रवातीय परिस्थितियां बनी हुई हैं। जिस कारण वातावरण से नमी गायब हो गई है। नमी कम होने व तेज धूप निकलने से तापमान तेजी से बढ़ रहा है। एक सप्ताह पहले तक जहां जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ था, वहीं अब यह बढ़कर 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी गर्म हवाएं लगातार लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ
तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार बने हुए हैं। जिससे 18 से 20 अप्रैल तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार बने हुए हैं। 22 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 18 अप्रैल की रात्रि से मौसम में बदलाव आने तथा 19-20 अप्रैल को हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी व कहीं हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है। राज्य में 21 व 22 अप्रैल को भी बीच-बीच में बादल छाने व हवा चलने तथा मौसम में बदलाव जारी रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बारिश होती है तो तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं की कटाई और कढ़ाई हो सकती है प्रभावित
मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित होती है तो लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन किसानों की परेशानी बढ़ जाएगी। वर्तमान समय में किसान गेहूं की कटाई व कढ़ाई के काम में जुटे हुए हैं। बारिश के कारण पहले ही किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। ऐसे में अब एक बार फिर से तेज हवाओं के साथ बारिश होती है तो रबी सीजन की फसलों की कटाई व कढ़ाई प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लगातार गर्म हवा का दबाव बढ़ रहा है। जिस कारण वातावरण से नमी गायब है। तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि 18 से 20 अप्रैल तक बारिश के आसार बन रहे हैं। 22 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। 23 अप्रैल के बाद मौसम साफ होगा, उसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। -प्रो. चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed