फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mentors formulated strategies and underwent training on special teaching.

Sonipat News: विशेष अध्यापन पर शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

Sat, 25 Apr 2026 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Mentors formulated strategies and underwent training on special teaching.
फोटो: सोनीपत के राजकीय स्कूल में प्र​शिक्षण के दौरान मौजूद ​शिक्षक। स्रोत: ​​शिक्षा विभाग
सोनीपत। शिक्षा विभाग की ओर से सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में चल रहे कक्षा तत्परता कार्यक्रम (सीआरपी) के तहत विभिन्न गतिविधियों पर आधारित विशेष प्रशिक्षण अध्यापन के लिए रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बालवाटिका-3 से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों पर आधारित शिक्षा दी जा रही है। यह कार्यक्रम पिछले शैक्षणिक वर्ष की दक्षता में पिछड़ रहे विद्यार्थियों को संवादात्मक तरीके से आगे बढ़ाने में अहम रोल अदा करेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति और रुचि बढ़ाना, उनकी बुनियादी स्तर पर भाषा व गणितीय समझ को मजबूत करना है।
विज्ञापन

सर्वप्रथम निदेशालय से राज्य परियोजना क्रियान्वयन इकाई की सदस्य बुला कालड़ा ने ओरिएंटेशन कार्यक्रम के माध्यम से सभी मेंटर्स को एक-एक घंटे का प्रशिक्षण दिया। विभाग की ओर से प्राथमिक शिक्षकों को यूट्यूब पर 1 घंटे का लाइव सेशन टेलीकास्ट दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला एफएलएन समन्वयक मनोज वर्मा ने बताया कि विद्यालयों में कार्यक्रम के तहत बच्चों को कहानियों, कविताओं, खेल, रोल प्ले व विभिन्न प्रोजेक्ट के माध्यम से गतिविधियां करायी जाएगी। इसको लेकर विभाग की ओर से कार्यक्रम की समय सारिणी भी तैयार की गई। इसे सभी विद्यालयों को 26 मई तक अपनाया जाना अनिवार्य रहेगा।

इसके बाद 28 से 30 मई तक कक्षा तीसरी, चौथी व 5वीं के विद्यार्थियों का मूल्यांकन होगा। जिसमें तर्क क्षमता विकसित करना, जोड़ घटाव, गुणा इत्यादि आधारित मूल्यांकन शामिल रहेगा। मेंटर्स को प्रत्येक 15 दिन में प्राथमिक शिक्षकों की ओर से विद्यार्थियों की स्किल पासबुक का अवलोकन करना होगा। इसकी रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी को भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed