फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Memories Vanished from Yudhishthir Gate Reappear; Corporation Takes Cognizance Within a Single Day.

Sonipat News: युधिष्ठिर द्वार से गायब स्मृतियां फिर लगी, निगम ने लिया एक ही दिन में संज्ञान

Tue, 21 Apr 2026 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 21 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Memories Vanished from Yudhishthir Gate Reappear; Corporation Takes Cognizance Within a Single Day.
फोटो : सोनीपत रोड पर मुरथल के पास युद्धिष्ठिर द्वार के साथ लगाई गई पक्षियों की स्मृतियां। संवाद
सोनीपत। मुरथल रोड पर निर्मित युद्धिष्ठिर द्वार के साथ लगी पक्षियों की स्मृतियां कई दिन से गायब होने का समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर निगम ने संज्ञान लेते हुए उखड़ी स्मृतियों को वापस लगवा दिया है। यहां पक्षियों की स्मृतियां कई दिन पहले उखड़कर गिर चुकी थी।
विज्ञापन

मामले को लेकर नगर निगम के अधिकारी व रखवाले काफी समय से अनजान बने रहे थे। सोमवार को समाचार प्रकाशित होने के बाद निगम ने उखड़ी पक्षियों की स्मृतियों को दोबारा लगवाया। युधिष्ठिर द्वार का निर्माण निगम की ओर से अक्तूबर 2025 में करीब 93.53 लाख रुपये पूरा किया गया था।
विज्ञापन

शहर की सुंदरता को चार चांद लगाने के लिए स्वागत द्वार पर लाइटिंग व्यवस्था के साथ सजावट के लिए वेस्ट मेटीरियल से स्मृतियां बनवाई गई हैं। द्वार के एक ओर मछलियां तो दूसरी ओर पक्षी की स्मृतियां बनी हैं। मुरथल रोड पर बनाए गए युधिष्ठिर द्वार के साथ कई दिन से करीब 3-4 पक्षियों की लगी स्मृतियां मात्र 5 माह में ही गायब हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युधिष्ठिर द्वार के साथ उखड़ी पक्षियों की स्मृतियां दोबारा लगवा दी गई हैं। इन स्मृतियों को वेस्ट मेटीरियल से बनवाया गया है।
- अजय निराला, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed