फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Members of United Kisan Morcha staged a protest

Sonipat News: संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने दिया धरना

Tue, 12 Dec 2023 11:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:35 AM IST
विज्ञापन
Members of United Kisan Morcha staged a protest
फोटो 38. सोनीपत लघु सचिवालय में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों की ओर से सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में किसान नेता युद्धवीर सिंह को हिरासत में लेने के विरोध व अन्य मांगों के समर्थन में धरना दिया गया। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने नायब तहसीलदार प्रदीप अहलावत को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

जिला उप प्रधान ईश्वर सिंह दहिया ने किसान नेताओं पर भाजपा सरकार की ओर से की जा रही प्रताड़ना की कार्रवाई का प्रबल विरोध किया। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि किसानों के खिलाफ सभी कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। संयुक्त किसान मोर्चा के साथ सरकार की ओर से किए गए समझौते के अनुसार सभी मुकदमे रद्द करने के फैसले को लागू किया जाए। किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रद्धानंद सोलंकी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने समझौते को लागू नहीं किया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। उन्होंने सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया। धरना स्थल पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, किसान यूनियन, भारतीय किसान पंचायत व किसान मजदूर पंचायत के प्रतिनिधि शामिल रहे। इस दौरान हंसराज राणा, ईश्वर दहिया, भगत सिंह, ईश्वर राठी, रणबीर सिंह, जयकरण, रणधीर दहिया, जयभगवान, जगबीर व राजबीर समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed