फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Medicines were not found during inspection, instructions to SMO

Sonipat News: निरीक्षण के दौरान नहीं मिलीं दवाएं, एसएमओ को निर्देश

Sat, 19 Sep 2026 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Medicines were not found during inspection, instructions to SMO
फोटो संख्या:74- कनीना उप नागरिक अस्पताल के निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों से जानकारी लेते राष्ट्र - फोटो : Samvad
कनीना। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पंचकूला के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र यादव ने 11 सितंबर 2026 को उप नागरिक अस्पताल कनीना का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में कई खामियां पाई गईं। उन्होंने इन कमियों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन


यादव ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कमियां जल्द दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने करीब तीन घंटे तक अस्पताल का निरीक्षण किया। इसमें ओपीडी, जनरल वार्ड, प्रसूति गृह और इमरजेंसी वार्ड शामिल थे। लिफ्ट और डिस्पेंसरी का भी निरीक्षण किया गया। आपातकालीन सेवाओं में आवश्यक दवाएं भंडार में उपलब्ध नहीं मिलीं। इस पर उन्होंने चिकित्सकों को दवाओं का पर्याप्त भंडार बनाए रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन


व्यवस्था सुधार और चेतावनी
प्रबंध निदेशक ने सीएमओ रेनू वर्मा को अस्पताल में स्पष्ट साइन बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। आपातकालीन सेवाओं की पहचान स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए। यादव ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को कमियां जल्द दूर करने को कहा। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित चिकित्सकों और कर्मचारियों पर उचित कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

फोटो संख्या:74- कनीना उप नागरिक अस्पताल के निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों से जानकारी लेते राष्ट्र

फोटो संख्या:74- कनीना उप नागरिक अस्पताल के निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों से जानकारी लेते राष्ट्र- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed