{"_id":"6891178676a20e47790baf80","slug":"medical-store-sealed-after-getting-medicine-without-bill-sonipat-news-c-197-1-snp1003-140319-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिना बिल के दवा मिलने पर मेडिकल स्टोर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिना बिल के दवा मिलने पर मेडिकल स्टोर सील
Tue, 05 Aug 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। ओल्ड डीसी रोड स्थित हरियाणा मेडिकल स्टोर पर सोमवार शाम मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और औषधि नियंत्रण अधिकारी की संयुक्त टीम ने छापा डाला। कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर से एविल इंजेक्शन की 2 व 10 एमएल की 180 सीसी तथा 2300 गोलियां बरामद हुईं।
मेडिकल स्टोर पर टीम को एक कारिंदा मिला। संचालक स्टोर से बाहर गया हुआ था। टीम की ओर से संचालक को कॉल करने के बाद भी वह मौके पर नहीं आया। टीम ने कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया और बरामद दवाइयों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
औषधि नियंत्रण अधिकारी मुंशी राम ने बताया कि एविल इंजेक्शन का इस्तेमाल युवा नशे के तौर पर करते हैं। मेडिकल स्टोर पर नशे से जुड़ी दवा बेचने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान बिना बिल और रिकॉर्ड के भारी मात्रा में दवाएं बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
टीम ने कहा कि मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ औषधि नियंत्रण अधिकारी की ओर से संचालक को नोटिस जारी किया गया।
मेडिकल स्टोर पर छापा डाले जाने की सूचना के बाद केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान आशीष दुआ, सचिव मनोज सपड़ा व निखिल तनेजा भी पहुंचे। उनके सामने ही मेडिकल स्टोर को सील किया गया। टीम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से इंस्पेक्टर बिजेंद्र व एएसआई राजेश, सीआईडी से एसआई सतबीर, एएसआई धर्मबीर व दानीराम शामिल रहे।