फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MBSPSU Patiala delegation reached Sports University

Sonipat News: खेलकूद विश्वविद्यालय में पहुंचा एमबीएसपीएसयू पटियाला का प्रतिनिधिमंडल

Sun, 21 Apr 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 21 Apr 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
MBSPSU Patiala delegation reached Sports University
राई। राष्ट्रीय शैक्षिक नीति तहत पंजाब राज्य में चार साल के बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स प्रोग्राम के आवेदन के संबंध में महाराजा भूपिंद्र सिंह खेलकूद विश्वविद्यालय (एमबीएसपीएसयू) पटियाला का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को राई खेलकूद विश्वविद्यालय पहुंचा। इसमें संकाय सदस्य डॉ. सोनिया सैनी, डॉ. नवनीत कौर, गुरु अंगद देव कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन (जीएएससी), जालंधर के प्राचार्य डॉ. रणबीर सिंह और खालसा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन (केसीपीई) अमृतसर के प्राचार्य डॉ. कंवलजीत सिंह मौजूद रहे। कुलपति अशोक कुमार ने क्षेत्र में खेल शिक्षा को आगे बढ़ाने और प्रतिभाओं के पोषण में सहयोग के महत्व पर जोर दिया। डीन एवं खेल निदेशक डॉ. योगेश चंद्र ने कहा कि महाराजा भूपिंद्र सिंह खेलकूद विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल का दौरा शैक्षणिक संबंधों को मजबूत करने, खेल शिक्षा व अनुसंधान में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed