{"_id":"682f7fd473737149c908e3bd","slug":"mayor-investigates-people-living-in-outskirts-on-suspicion-of-being-bangladeshi-sonipat-news-c-197-1-snp1001-137015-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बांग्लादेशी के शक में बाहरी इलाके में रहने वालों की मेयर ने जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बांग्लादेशी के शक में बाहरी इलाके में रहने वालों की मेयर ने जांच की
Fri, 23 May 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 23 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो 29: सोनीपत की जटवाड़ा क्षेत्र में रह रहे लोगों के कागजात की जांच करते मेयर राजीव जैन। स्रोत
सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करने व उन्हें वापस भेजने का आग्रह किया है। उन्होंने इसके लिए सर्वे कराने की मांग की है। उन्होंने जटवाड़ा के पास रह रहे कुछ लोगों के कागजात की स्वयं भी जांच की है।
मेयर ने बताया कि वीरवार को उन्होंने खिजरपुर मकबरे के पीछे रह रहे लोगों के आधार, वोटर कार्ड की जांच की। सभी के पास पश्चिमी बंगाल के कोलकाता में बने पहचान पत्र मिले हैं। वहां रह रहे ज्यादातर लोगों का काम कबाड़ बीनकर बेचने का है। उन्होंने उनके वाहनों के कागज मांगे तो वह पेश नहीं कर पाए।
मेयर ने बताया कि चार वर्षों में बनाए गए वोटर कार्ड, आधार कार्ड की जांच करवाई जाए तो सच्चाई का पता लग सकता है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे नागरिक हैं जो ईंट भट्ठे या शहर की बाहरी कॉलोनियों में अस्थायी निवास बनाकर रह रहे हैं।
विज्ञापन
राजीव जैन ने कहा कि जब किसी भी देश में एक दिन भी बिना इजाजत के दूसरे देश का नागरिक नहीं रह सकता, तो फिर भारत को बांग्लादेशी नागरिकों की शरण स्थली नहीं बनने देना चाहिए।
मेयर ने बताया कि निगम एरिया में रेहड़ी, खोखे लगाकर सामान बेचने वालों की भी पहचान का अभियान शुरू किया जाएगा। नगर निगम की भवन शाखा के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि झुग्गी बनाकर रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की कॉलोनियों को पहचान कर सूचीबद्ध किया जाए।