फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mayor by-election: BJP brainstorms in meeting, Congress forms committee

मेयर उप चुनाव : भाजपा का बैठक में मंथन, कांग्रेस ने गठित की कमेटी

Sun, 09 Feb 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 09 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mayor by-election: BJP brainstorms in meeting, Congress forms committee
फोटो 28- सोनीपत के सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में बैठक के बाद जानकारी देते पृथला से विधायक एव
सोनीपत। नगर निगम के मेयर उप चुनाव व खरखौदा नगर पालिका चुनाव को लेकर शनिवार को जिला में भाजपा व कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की अलग-अलग बैठक हुई। भाजपा के कोर ग्रुप ने जहां चर्चा के बाद रिपोर्ट हाईकमान को भेजकर फैसला उच्चाधिकारियों पर छोड़ा। वहीं कांग्रेस के पृथला से विधायक एवं उप चुनाव प्रभारी रघुवीर सिंह तेवतिया ने सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में विधायक, पूर्व विधायकों व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कमेटी गठित कर प्रत्याशी का नाम तय करने की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली की अध्यक्षता में सेक्टर-7 स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई। बैठक में जिला के सभी पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया। मेयर पद के उप चुनाव के लिए 44 आवेदनों पर चर्चा की गई। सभी आवेदकों की सूची हाईकमान को भेज दी गई। अंत में निर्णय लिया गया कि जो निर्णय पार्टी हाईकमान करेगा, वह सभी के लिए मान्य होगा।
विज्ञापन

कांग्रेसी 10 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन
कांग्रेस भवन में नगर निगम के मेयर पद के उप चुनाव को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता विधायक एवं प्रभारी रघुवीर तेवतिया ने की। बैठक में कमेटी गठित कर निर्णय लिया गया कि आवेदक 10 फरवरी शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। सभी ने फैसले का सर्वसम्मति से स्वागत किया। बैठक से पहले पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने प्रभारी रघुबीर तेवतिया का स्वागत किया। विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा कि कांग्रेस सिंबल पर चुनाव लड़ेगी, जो कार्यकर्ता मेयर उप चुनाव लड़ना चाहते हैं, वह सोमवार 10 फरवरी शाम 4 बजे तक कांग्रेस भवन या प्रदेश प्रभारी को भी आवेदन पत्र दे सकता है। उसी दिन शाम को कांग्रेस भवन में पुन: बैठक कर आवेदन पत्रों पर कमेटी हाईकमान से चर्चा कर उन नामों पर चर्चा करेगी। बैठक में पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, मनजीत गहलावत, जोगेंद्र दहिया, मनोज रिढ़ाऊ, सुरेंद्र छिकारा, ललित पंवार, रणजीत कौशिक, पवन गर्ग, जयभगवान आंतिल, कमल हसीजा व संजय बड़वासनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी में शामिल पदाधिकारी
कमेटी में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल सिंह मलिक को चेयरमैन, सांसद पंडित सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक इंदूराज नरवाल, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, जगबीर मलिक, जयवीर वाल्मीकि, कुलदीप शर्मा, पदम सिंह दहिया, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा के अलावा कार्यकारी मेयर राजीव सरोहा, कर्नल रोहित चौधरी, जयभगवान दीपालपुर, अधिवक्ता प्रेम अत्री, पार्षद सुरेंद्र नैय्यर, नवीन तंवर, नीलकंठ मुखीजा व प्रेम नारायण गुप्ता को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed