फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mayor by-election: 44 including 11 women applied in BJP

मेयर उप चुनाव : भाजपा में 11 महिलाओं सहित 44 ने किए आवेदन

Sat, 08 Feb 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 08 Feb 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Mayor by-election: 44 including 11 women applied in BJP
फोटो 42: सोनीपत में मेयर उप चुनाव के लिए अपना आवेदन जिलाध्यक्ष को देते योगेशपाल अरोड़ा। स्रोत प्
सोनीपत। नगर निगम में मेयर पद के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा में दावेदारों की होड़ लगी है। बेशक मेयर नौ माह के लिए ही चुना जाएगा, लेकिन दावेदारों की कतार लगी है। दो दिन में भाजपा में मेयर पद के लिए 11 महिलाओं सहित 44 दावेदारों ने आवेदन किए हैं। दावेदारों में पूर्व विधायक से लेकर पार्षद व कार्यकर्ता भी शामिल हैं। नगर निगम चुनाव की घोषणा के बाद से ही दावेदार लगातार सामने आ रहे हैं। भाजपा के दावेदारों की सूची बनाकर शुक्रवार शाम को अंतिम रिपोर्ट बना भाजपा के पदाधिकारियों ने मुख्यालय भेज दी है।
विज्ञापन

सोनीपत मेयर के लिए 44 सदस्यों ने किए आवेदन
कार्यकारिणी सदस्य सतनारायण शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री योगेशपाल अरोड़ा, जिला महामंत्री नवीन मंगला, बूथ अध्यक्ष बबीता कौशिक, विस्तारक डॉ. रामकिशन सरोहा, शक्ति केंद्र प्रमुख मुनीराम नंबरदार, राजेंद्र चांदना और जयभगवान शर्मा, युवा मोर्चा रजनीश राठी, महिला मोर्चा अंजू दहिया, विष्णु वारकी, सुनीता लोहचब, जोगिंदर जापत, मुकेश सैनी, संगीता सैनी, महेश लूथरा, डाॅ. राजसिंह सांगवान, रेखा गर्ग महिला मोर्चा, मोनिका मदान, करणनाथ महाराज (राम), चरण सिंह जोगी, सामाजिक कार्यकर्ता सुदेश जैन, एडवोकेट सुरेंद्र कौशिक, प्रकाश चंद अरोड़ा, डॉ. प्रवीण अनेजा, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, अरुण बंसल, सुरेंद्र मदान मंडल अध्यक्ष, संजय वर्मा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, सुमित गहलावत, सुरेश भारद्वाज, नीरज आत्रेय, हरिप्रकाश सैनी, मुकेश कुमारी, तरुण गंगवानी, राकेश मलिक किसान मोर्चा, मनीष राई, किरण बाला महिला मोर्चा, इंदु वलेचा महिला मोर्चा, प्रमोद शर्मा, कविता चौधरी। इन आवेदकों ने जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा के अलावा समिति में शामिल वरिष्ठ पदाधिकारी आनंद सिंह, बलराम कौशिक, मनिंदर सिंह को अपना बायोडाटा को सौंपा।
विज्ञापन




खरखौदा में चेयरमैन पद के लिए 9 आवेदक

खरखौदा नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ने के लिए 9 आवेदकों ने ताल ठोंकी है। वहीं, दूसरे दिन दो कार्यकर्ताओं ने पार्षद चुनाव के लिए आवेदन किया है। चेयरमैन पद के लिए रामनिवास रोहणा, नवीन दहिया, राजू धानक, मनजीत भोला, आजाद सिंह, राजेंद्र रंगा, राजवीर, अश्विनी ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस की बैठक आज

कांग्रेस की ओर से आवेदन प्रक्रिया को लेकर कुछ तय नहीं किया गया है। नामांकन शुरू होने में अब केवल 3 दिन बचे हैं। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सिंह ने यह घोषणा कर दी है कि कांग्रेस इस बार निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ेगी। कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को कांग्रेस भवन में होना तय हुई है। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रभारी रघुबीर तेवतिया करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed