फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mayank won silver medal in shot put in Para Games

Sonipat News: पैरा गेम्स में मयंक ने गोला फेंक में जीता रजत पदक

Thu, 14 Dec 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 14 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Mayank won silver medal in shot put in Para Games
फोटो 21- खेलो इंडिया पैरा गेम्स में मेडल सेरेमनी के दौरान रजत पदक विजेता मयंक अन्य खिलाड़ियों क
सोनीपत। दिल्ली में चल रहे खेलो इंडिया पैरा गेम्स में सोनीपत के बहालगढ़ निवासी मयंक ने गोला फेंक में रजत पदक जीता है। मयंक ने 11.50 मीटर गोला फेंका।
विज्ञापन

दिल्ली में चल रहे पहले खेलो इंडिया पैरा गेम्स में 1400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 200 खिलाड़ी प्रदेश के हैं। दो दिन पहले जहां लंबी कूद में सोनीपत के विकास चौहान ने स्वर्ण पदक जीता था, वहीं बुधवार को गोला फेंक में बहालगढ़ के मयंक ने रजत पदक जीता। मयंक के पिता सुनील गुप्ता और मां सोनिका गुप्ता अपने बेटे के प्रदर्शन से खुश हैं।

मयंक मूलरूप से झज्जर के रहने वाले हैं। उनके पिता सुनील गुप्ता सोनीपत के बहालगढ़ स्थित फैक्टरी में काम करते हैं, इसलिए पूरा परिवार बहालगढ़ में रहता है। मयंक ने बताया कि उनका एक हाथ और एक पैर पूरी तरह से अक्षम हैं, इसलिए शुरू से ही पढ़ाई पर फोकस किया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की। इस दौरान विश्वविद्यालय में आयोजित पैरा खेलो में शॉटपुट स्पर्धा में भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन किया। जिसके बाद उनके नाना रमेश गर्ग ने उन्हें शॉटपुट में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस खेल में कड़ी मेहनत की और पुणे में कोचिंग भी ली। जिसका परिणाम है कि आज खेलो इंडिया में रजत पदक पर प्राप्त किया है।

फोटो 21- खेलो इंडिया पैरा गेम्स में मेडल सेरेमनी के दौरान रजत पदक विजेता मयंक अन्य खिलाड़ियों क

फोटो 21- खेलो इंडिया पैरा गेम्स में मेडल सेरेमनी के दौरान रजत पदक विजेता मयंक अन्य खिलाड़ियों क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed