Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   May every home and courtyard be illuminated by the

दीयों की रोशनी से जगमग हो हर घर-आंगन : उपायुक्त

Sat, 07 Nov 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
May every home and courtyard be illuminated by the
झज्जर। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि प्रकाश का यह पर्व अंधकार पर उजाले की, असत्य पर सत्य की और निराशा पर आशा की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार केवल घरों को रोशन करने का नहीं, बल्कि दिलों में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की ज्योति जलाने का भी अवसर है।
विज्ञापन

उन्होंने जिलावासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। डीसी ने कहा कि दीपावली खुशियां बांटने का त्योहार है। इस अवसर पर हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि हमारे आसपास कोई भी परिवार उत्सव की खुशियों से वंचित न रहे।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने पड़ोसियों, जरूरतमंदों और कमजोर वर्ग के लोगों के साथ मिठाइयां और खुशियां साझा करें, ताकि त्योहार का असली उद्देश्य सार्थक हो सके। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि वे दीपावली पर किसी भी प्रकार के पटाखे न जलाएं। उन्होंने कहा कि पटाखों से वायु और ध्वनि प्रदूषण फैलता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिट्टी के दीये खरीदने से स्थानीय छोटे कारीगरों की दीपावली भी रोशन होती है। ऐसे में लोग अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करें और वोकल फॉर लोकल की भावना को मजबूत करें। इससे न केवल परंपरागत कला को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।

डीसी ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर प्रशासन ने सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। अग्निशमन विभाग को हर समय अलर्ट पर रखा गया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग को भी आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय गुणवत्ता का ध्यान रखने की सलाह भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed