{"_id":"9d498b0c8b3857c5a78903657e1e1194","slug":"mathura-panipat-was-leaking-oil-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा-पानीपत तेल लाइन हुई लीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा-पानीपत तेल लाइन हुई लीक
Updated Mon, 22 Sep 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
मथुरा से पानीपत रिफाइनरी में जमीन के नीचे से जा रही तेल की पाइप लाइन रविवार शाम गांव भैंसवाल कलां के समीप एक किसान के खेत में लीक हो गई।
विज्ञापन
पाइप लाइन लीक होने से करीब हजारों लीटर कच्चा तेल खेत में भर गया। इससे जहां रिफाइनरी को नुकसान हुआ वहीं किसान की करीब आधा एकड़ धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। किसान ने पाइप लाइन लीक होने को लेकर रिफाइनरी के अधिकारियों से खराब फसल का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मथुरा से पानीपत रिफाइनरी तक जमीन के नीचे से कच्चे तेल की पाइप लाइन को ले जाया गया है। लाइन भैंसवाल कलां के समीप के खेतों से होती हुई पानीपत तक जाती है। करीब डेढ़ माह पहले इसी गांव के समीप पाइप लाइन से तेल चोरी करने के लिए चोरों ने लाइन में वॉल्व फिट कर दिया था।
विज्ञापन
जिसके बाद अधिकारियों ने उसे वॉल्व को वहां से हटाया और उसके स्थान पर अन्य पाइप लाइन लगाकर उसे पूरी तरीके से सुरक्षित कर दिया। पाइप लाइन कुछ दिन पहले फिर से लीक हो गई। लाइन लीक होने से किसान रोहित के खेत में हजारों लीटर कच्चा तेल भर गया। इससे किसान द्वारा खेत में उगाई गई करीब आधा एकड़ धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। रविवार को पाइप लाइन लीक होने की सूचना अधिकारियों को दी गई।
अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर खेत में भरे कच्चे तेल को टैंकर में डाला और पाइप लाइन को ठीक करवाने का आश्वासन किसान को दिया।