फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Massive fire in car accessories showroom, found under control in two hours

कार एसेसरीज शोरूम में भीषण आग, दो घंटे में पाया काबू

Fri, 28 Jan 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Massive fire in car accessories showroom, found under control in two hours
सुभाष चौक के पास कार एसेसरीज शोरूम में लगी आग। संवाद - फोटो : Sonipat
सुभाष चौक के पास शुभम कार एसेसरीज के शोरूम में शुक्रवार शाम शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। शोरूम की दूसरी मंजिल में लगी आग तेजी से तीनों मंजिल पर फैल गई। प्लास्टिक, रबड़ व फोम का सामान होने व धुएं के गुबार से आग पर नियंत्रण पाने में परेशानी का करना पड़ा। शोरूम की लंबाई ज्यादा होने से फायर ब्रिगेड की टीम को परेशानी हुई।
विज्ञापन

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अग्निशमन विभाग की लचर व्यवस्था से आग पर काबू पाने में देरी हुई। आग लगने के दौरान रोहतक रोड पर जाम लग गया। व्यापारियों ने अग्निशमन विभाग के खिलाफ रोष जताया। सूचना के बाद मेयर निखिल मदान मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही शोरूम मालिक को आर्थिक मदद दिलाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सुभाष चौक के पास कार एसेसरीज के कई शोरूम हैं। इनमें शुभम कार पैलेस में शुक्रवार शाम आग लग गई। पहली मंजिल पर लगी आग से ग्राउंड फ्लोर व दूसरी मंजिल का सामान भी जल गया। बेसमेंट में रखे सामान को बचा लिया गया। शोरूम के मालिक सचिन उर्फ सच्चू और कर्मचारियों ने पहले आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। आग से कर्मी अंकित के हाथ भी झुलस गए। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद राई, कुंडली और शहर से 10 गाड़ियों ने दो घंटे तक आग को बुझाने का प्रयास किया। दमकल कर्मियों ने केमिकल का छिड़काव कर आसपास के अन्य शोरूम व एटीएम को आग से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केमिकल से किया जा सका काबू
दमकल टीम ने लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। बाद में केमिकल से आग को शांत किया गया। इसमें एक घंटे से भी ज्यादा का समय लगा। दुकानदारों का आरोप है कि दमकल की गाड़ी देरी से आई।
आसपास के दुकानदारों में मचा हड़कंप
आग को लगातार बढ़ता देखकर आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। वे भी अपना सामान समेटने में लग गए। दुकानदार का दावा है कि आग से दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया। घटना से शहर में जाम लग गया। इसमें कई वाहन भी फंस गए। पुलिस ने वाहनों का प्रवेश रोककर स्थिति को संभाला।
मेयर समेत अन्य नेता भी पहुंचे, जांच की मांग
घटना की सूचना के बाद मेयर निखिल मदान, वरिष्ठ भाजपा नेता ललित बत्रा, कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष ललित पंवार, जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंगला, व्यापारी नेता राकेश चोपड़ा भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान संजय सिंगला के नेतृत्व में व्यापारियों ने रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग की टीम समय रहते पहुंचती तो नुकसान कम हो जाता। मेयर ने कहा कि अग्निशमन की गाड़ी देरी से पहुुंचने की जांच कराई जाएगी। इसमें कोई कर्मी या अधिकारी दोषी मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। पीड़ित शोरूम संचालक की आर्थिक मदद के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। ललित बत्रा ने कहा कि शहर के बीच होते हुए दमकल की गाड़ी देरी से पहुंचना बड़ी लापरवाही है। वह इसको लेकर सीएम से बात करेंगे।
वर्जन
सुभाष चौक के पास दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। रबड़ और प्लास्टिक का सामान होने से आग पर नियंत्रण पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी हुई।

- राजेंद्र सिंह दहिया, जिला दमकल विभाग सोनीपत
मिठाई की दुकान में लगी आग
सोनीपत। वीरवार रात को कच्चे क्वार्टर स्थित अमृतसरी मिष्ठान भंडार के ऊपरी तल पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। रात में करीब 12 बजे चौकीदार ने दुकान से धुआं निकलता देखकर मालिक को सूचना दी। दुकानदार अमन अप परिवार के सदस्यों व कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed