Hindi News
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Masked youths riding bikes injured the person by hitting them with sticks and bricks
{"_id":"6324d3ac253e82222417628d","slug":"masked-youths-riding-bikes-injured-the-person-by-hitting-them-with-sticks-and-bricks-sonipat-news-rtk658237126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने व्यक्ति को डंडे -ईंट मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने व्यक्ति को डंडे -ईंट मारकर किया घायल
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में घायल से जानकारी लेने पहुंची पुलिस। संवाद
- फोटो : Sonipat
Link Copied
मटिंडू मार्ग पर एक व्यक्ति को डंडे व ईंट मारकर घायल करने के बाद बाइक सवार नकाबपोश युवक भाग गए। घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी निवासी नफीस सैफी (57) फिलहाल में खरखौदा के सांपला मार्ग स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। शुक्रवार दोपहर एक बजे नफीस सैफी फैक्टरी से पैदल एकता चौक स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए निकले थे। जब वह मटिंडू मार्ग पर पहुंचे तो अचानक दो नकाबपोश सहित तीन लोगों ने उन पर डंडों व ईंट से हमला कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। घायल नफीस सैफी के सिर में गहरी चोट आई है। घायल का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। युवकों ने उन पर हमला क्यों किया, वह नहीं जानते। सामने आने पर वह एक हमलावर को पहचान सकते हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।