{"_id":"6ad293ac31806d6c4e033826","slug":"married-woman-dies-five-months-after-wedding-sonipat-news-c-197-1-snp1001-162524-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विवाह के पांच माह बाद विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विवाह के पांच माह बाद विवाहिता की मौत
Sat, 17 Oct 2026 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
पति के साथ रिंकी। फाइल फोटो
गन्नौर। शादी के साढ़े पांच माह बाद ही गन्नौर में रह रही रिंकी (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। रिंकी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने विवाहिता के पति के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिहार निवासी कमलेश ठाकुर ने गन्नौर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनकी बेटी रिंकी कुमारी की शादी 30 अप्रैल को बिहार के गया निवासी दीपक कुमार के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने पांच लाख रुपये दहेज दिया था। इसके बावजूद सोने की चेन हल्की होने को लेकर विवाद हुआ। परिजनों के अनुसार बाद में रुपये देकर इस विवाद को सुलझाया गया। परिजनों के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद दीपक पत्नी रिंकी के साथ गन्नौर में किराये के मकान में रहने लगा था।