फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Masked youth beat up shopkeeper

Sonipat News: नकाबपोश युवकों ने दुकानदार को पीटा

Fri, 16 May 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Masked youth beat up shopkeeper
गन्नौर। गांव बड़ी स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार की नकाबपोश युवकों ने पिटाई कर दी। घायल दुकानदार ने मामले की शिकायत गन्नौर थाना में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हरिनगर निवासी पवन कुमार ने शिकायत में बताया कि 9 मई को अंग्रेज नाम के व्यक्ति से गांव बड़ी स्थित उनकी काॅस्मेटिक की दुकान के पास कहासुनी हो गई थी। मामला आपसी सहमति से सुलझ गया था, लेकिन 10 मई की रात करीब 11 बजे अंग्रेज के बेटे संजय ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में अमित उर्फ पहाड़ी ने भी धमकी भरी कॉल की। 11 मई की रात वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे तो साईं पार्क के पास काली कार सवारों ने उनका रास्ता रोक लिया। कार से चार-पांच नकाबपोश युवक उतरे। पवन ने बताया कि युवकों में संजय भी शामिल था। उसने डंडे से उनकी पिटाई की। अमित पहाड़ी ने सिर पर लाठी मारी, जिससे वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed