फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Maruti employee on a bike attacked; arm broken.

Sonipat News: बाइक सवार मारुति कंपनी कर्मी पर किया हमला, हाथ टूटा

Tue, 14 Jul 2026 06:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 14 Jul 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Maruti employee on a bike attacked; arm broken.
खरखौदा। मारुति सुजुकी के कर्मचारी पर देर रात घर लौटते समय अज्ञात युवकों ने हमला कर दिय जिससे उनका हाथ टूट गया। हमलावर उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। गांव खांडा निवासी मोहित ने खरखौदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई कि वह आईएमटी खरखौदा स्थित मारुति सुजुकी प्लांट में कार्यरत हैं। 12 जुलाई की रात करीब 12 बजे छुट्टी के बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जब वह ड्रेन नंबर-8 के पास पहुंचे तो सामने से दो बाइकों पर सवार चार-पांच युवकों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। मोहित का कहना है कि वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही युवकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। एक युवक ने उनके बाएं हाथ पर डंडा मारा जिससे वह टूट गया। दूसरे ने उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed